ब्राजील में सिर पर टैटू बनवाने का हुआ ऐसा भूत सवार, कि शख्स ने कटवा ली नाक-कान, बन गया डरावना 'शैतान'
ब्राजील के एक टैटू आर्टिस्ट ने ऑर्क की तरह दिखने के लिए अपना नाक-कान कटवा लिया।
ब्रासीलिया, जुलाई 23: दुनिया में मौजूद कुछ लोग ऐसी ऐसी हरकत कर बैठते हैं, कि उन्हें आसानी से सनकी की उपाधि दी जा सकती है और ब्राजील के एक टैटू कलाकार की हरकतों को देखने के बाद यकीनन आप भी उसे सनकी या पागल कह सकते हैं। ब्राजील के एक टैटू आर्टिस्ट पर हॉलीवुड की फिल्म लॉर्ड्स ऑफ द रिंग्स के एक पात्रा 'ऑर्क' जैसा दिखने का मन कर गया और फिर उसने अपने शरीर का ये हाल कर लिया।

शरीर को दिया शैतानी रूप
ब्राजील के रहने वाले इस शख्स का नाम है फर्नांडो फ्रेंको डी ओलिवेरा, जिसने अपने शरीर के 99 प्रतिशत हिस्सों में टैटू बनवा लिया है। यहां तक की इस शख् ने अपनी आंखों की पुतलियों में भी टैटू बनवा लिया है और एक तरह से शैतान के रूप में खुद को परिवर्तित कर लिया है। एक वक्त गोरा दिखने वाले फर्नांडो फ्रेंको डी ओलिवेरा अब पूरी तरह से भयावह हो चुके हैं और पूरी तरह से शैतान दिखने के लिए अपने माथे पर सिंग भी बनवा लिया है। ये सिंग कोई नकली नहीं है, बल्कि इसे बकायदा ऑपरेशन कर प्रत्यारोपित किया गया है।

शैतान की तरह दिखने की चाहत
रिपोर्ट के मुताबिक फर्नांडो फ्रेंको डी ओलिवेरा को लॉर्ड्स ऑफ द रिंग्स फिल्म बेहद पसंद है और उसने ऑर्क कैरेक्टर को वो पागलपन की हद तक चाहते हैं। फर्नांडो फ्रेंको डी ओलिवेरा ब्राजील के साओ पाउलो के पास दक्षिणी शहर तातुई में एक टैटू स्टूडियो के मालिक हैं। डी ओलिवेरा ने एक कांटेदार जीभ और पिशाच के दांत भी बनवा लिए हैं। हालांकि, फर्नांडो फ्रेंको डी ओलिवेरा ने कहा कि शरीर पर सूई चुभने की आदत उन्हें हो चुकी है, लेकिन सबसे दर्दनाक और जीवन बदलने वाली सर्जरी थी, नाक को हटाना।

कटवा ली नाक और कान
फर्नांडो फ्रेंको डी ओलिवेरा ने शैतान की तरह दिखने के लिए नाक और कान की सर्जरी करवा ली है और नाक का एक हिस्सा कटवा लिया है। फर्नांडो फ्रेंको डी ओलिवेरा ने कहा कि 'ऑर्क' जैसा दिखवने के लिए उन्होंने अपनी नाक के एक हिस्से को काटने का फैसला किया, ताकि वो उनकी खोपड़ी के एक हिस्से की तरह दिखे। नाक की सर्जरी कराने के बाद वो अब 'शैतान' की तरह दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाक कटाने के बाद उन्हें थोड़ी दिक्कत हुई थी, लेकिन अब वो सामान्य तरीके से सांस लेने में सक्षम हो पा रहे हैं। डी ओलिवेरा ने कहा कि, 'मेरे सिर में एक कांटेदार सिंग, एक 'ऑर्क' कान, पिशाच दांत प्रत्यारोपित है।'' उन्होंने कहा कि '' भयानक दिखने के लिए आखिरी बार मैंने जो किया, वो था नाक कटवाने का फैसला। मुंह खोपड़ी की तरह ही दिखे, इसके लिए मैंने फिर अपनी नाक को भी कटवा लिया''

नाक-कान कटवाकर कैसा लगा?
फर्नांडो फ्रेंको डी ओलिवेरा ने कहा कि नाक-कान कटवाने के बाद और अपने शरीर को एक नया आकार देने के बाद वो अब शैतान की तरह दिख रहे हैं और उन्हें अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि 'ऑर्क' की तरह दिखना काफी मुश्किल था और इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। हालांकि, फर्नांडो फ्रेंको डी ओलिवेरा का कहना है कि अभी भी उनके शरीर में कुछ बाकी है। उन्होंने कहा कि ''अभी सिर में मैं कुछ और सिंग प्रत्यारोपित करवाना चाहता हूं और अभी कान पर कुछ और काम करने की जरूरत है''। डी ओलिवेरा ने कहा कि उन्होंने अभी तक सिर्फ अपनी हथेलियों और अपने पैर के तलवों को छोड़कर हर जगह टैटू बनवा लिया है। उन्होंने कहा कि 'मुझे सुइयों का दर्द बेहद पसंद है और मुझे इसकी लत है। मुझे अपने शरीर का टैटू छुने में काफी अच्छा लगता है।'












Click it and Unblock the Notifications