डोनाल्ड ट्रंप के साथ डिनर करने वाले ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो के Coronavirus टेस्ट निगेटिव
रियो डी जिनेरियो। ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो के कोरोना वायरस टेस्ट निगेटिव आए हैं। बोलसोनारो ने पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उनके फ्लोरिडा स्थित रिसॉर्ट पर मुलाकात की थी। उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर इस बात की घोषणा की है। शुक्रवार को जब बोलसोनारो के कोराना वायरस से संक्रमित होने की खबरें आई थी तो हर कोई हैरान रह गया था।

बोलसोनारो के प्रेस सेक्रेटरी के टेस्ट पॉजिटिव
ब्राजील की तरफ से शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी गई थी कि बोलसोनारो के प्रेस सेक्रेटरी फैबियो वजनगार्टन के टेस्ट पॉजिटिव आए हैं। फैबियो भी बोलसोनारो के साथ फ्लोरिडा के मर-ए-लागो स्थित रिसॉर्ट पर ट्रंप की तरफ से आयोजित डिनर में शामिल हुए थे। ट्रंप ने गुरुवार को कहा था कि वह इस बात को लेकर चिंतित नहीं हैं कि वह फैबियो के संपर्क में आए हैं। व्हाइट हाउस की तरफ से भी कहा था कि फिलहाल इस बात की कोई योजना नहीं है कि राष्ट्रपति ट्रंप और उप-राष्ट्रपति माइक पेंस के टेस्ट कराए जाएं। बोलसोनारा के बेटे एड्यूआरडो बोलसोनारो ने अपने पिता के कोरोना वायरस टेस्टिंग पर आए अपडेट्स को साझा किया। बोलसोनारा में कोविड-19 वायरस के कोई लक्षण नहीं देखे गए थे लेकिन इसके बाद भी उनके टेस्ट कराए गए थे। फॉक्स न्यूज की तरफ से शुरुआत में कहा गया था कि बोलसोनारो को कई टेस्ट्स से गुजरना पड़ा है। बोलसोनारो ने फॉक्स और बाकी न्यूज आउटलेट्स की तरफ से आई खबरों को फेक न्यूज बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications