एक शख्स की 6 बीवियां, सबके साथ सो सके इसलिए 80 लाख में बनवाया बड़ा सा पलंग
आर्थर ने 9 महिलाओं से शादी की। बाद में चार पत्नियों ने उसे तलाक दे दिया। हाल ही में आर्थर ने 51 की एक महिला से शादी कर अपनी पत्नियों की संख्या को 6 कर लिया है।

सोशल मीडिया पर एक स्टोरी वायरल हो रही है जिसे जानकर हर कोई हैरान है। ब्राजील के एक शख्स ने 6 पत्नियों के साथ रह रहा है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि वह इन सभी के साथ सो सके इसके लिए उसने एक लंबा-चौड़ा बिस्तर भी बनवाया है।
6 बीवियों वाले ब्राजील के साओ पाउलो के रहने वाले आर्थर ओ उर्सो अपनी हर पत्नी को बराबर प्यार देना चाहते हैं। आर्थर का कहना है कि अगर वह किसी के साथ रहते हैं तो उसे लगता है कि वह और सब के साथ सही नहीं कर रहे हैं।
वह चाहते थे कि एक साथ सभी बीवियों संग सो सकें। लेकिन बिस्तर छोटा होने के कारण वह ऐसा नहीं कर पा रहे थे। इस दिक्क्त से बचने के लिए आर्थर ने एक खास पलंग बनवाया है। इस पलंग की लंबाई 20 फुट है। हालांकि उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी।
उर्सो ने इस स्पेशल पलंग के लिए 80 लाख भारतीय रुपये से अधिक खर्च कर डाले हैं। इस बेड के बारे में जानकारी देते हुए आर्थर ने बताया कि इसे बनाने में लगभग 15 महीने का समय लगा। इसको बनाने के लिए 12 मजदूर लगे हुए थे।
ये पलंग टूटे नहीं इसके लिए पलंग में करीब 950 स्क्रू लगाए गए हैं। आर्थर ने कहा कि पुराना बेड छोटा होने के कारण उनकी किसी पत्नी को सोफे पर भी सोना पड़ जाता था लेकिन नया बेड बन जाने से यह समस्या खत्म ही जाएगी।
आर्थर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 20 फुट के बिस्तर की तस्वीरें शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर 2 लाख से अधिक फॉलोवर्स वाले आर्थर ने बताया कि उनकी पहली पत्नी लियाना ने 2021 में कई शादियों के आइडिया के बारे में सोचा था।
इसके बाद उन्होंने एक चर्च में 9 महिलाओं संग शादी की। हालांकि सभी के साथ उनका रिश्ता सही नहीं रह पाया। लेकिन धीरे-धीरे कुछ पत्नियों में जलन की भावना बढ़ती गई। इसके बाद चार ने उसे तलाक दे दिया। दोबारा उन्होंने 1 और महिला से शादी की।
आपको बता दें कि ब्राजील में बहुविवाह को लेकर किसी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं है। एक पुरुष कई महिलाओं से शादी कर सकता है। उर्सो ने आखिरी शादी 51 साल की ओलिंदा मारिया से की है।
इसके अलावा उसकी अन्य बीवियों में 27 साल की लुआना काजाकी, 21 साल की एमिली सूजा, 24 साल की वाल्किरिया सैंटोस, 51 साल की ओलिंडा मारिया, 23 साल की दमियाना और 28 साल की अमांडा अल्बुकर्क शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications