कोरोना मरीज को मिल सके प्यार भरा स्पर्श, नर्स के इस नायाब तरीके की हो रही जमकर तारीफ
नई दिल्ली: चीन के वुहान से शुरु हुई कोरोना महामारी पिछले साल की शुरुआत में दुनियाभर में फैल गई थी। जिस वजह से करोड़ों लोग इसकी चपेट में आए। आमतौर पर जब कोई बीमार पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती होता है, तो उसके करीबी लोग मिलकर हौसला बढ़ाते हैं, लेकिन कोरोना के मामले में हालात एकदम अलग हैं, जहां मरीज को डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ अकेले अस्पताल में रहना पड़ता है। जिस वजह से वो मानसिक रूप से ज्यादा कमजोर हो जाता है। ऐसे ही हालात से निपटने के लिए ब्राजील की नर्स ने अनोखा रास्ता निकाला। जिसकी जमकर सराहना हो रही है।

दरअसल कोरोना से बुरी तरह प्रभावित ब्राजील में एक शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कोविड आइसोलेशन वार्ड में वो शख्स काफी अकेला महसूस कर रहा था, जिस पर नर्स ने एक नायाब तरीका निकाला, जहां उसने दो डिस्पोजेबल ग्लव्स लिए फिर उसमें गर्म पानी भर दिया। इसके बाद उसे मरीज के हाथों पर बांध दिया। इसका मकसद मरीज को प्यार भरा स्पर्श दिलाना था। वहीं अस्पताल में मौजूद उसके कुछ साथियों ने इसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
सोशल मीडिया यूजर्स ग्लव्स वाले जुगाड़ को 'The hand of God' कह रहे हैं। साथ ही इतने मुश्किल हालात में भी मरीज का इतना ज्यादा ध्यान रखना लोगों के दिलों को छू गया। ट्विटर पर सुगंधा नाम की यूजर ने लिखा कि ये प्यार भरा एहसास है। इस सबसे हमको सीख लेनी चाहिए। भारत में भी रोजाना मामले तेजी से बढ़ रहे, ऐसे में लोगों को लापरवाही की जगह मास्क और सेनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए।
Recommended Video
ब्राजील में हालात खराब
आपको बता दें कि अमेरिका के बाद ब्राजील दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित दूसरा देश है, जहां पर 13,286,324 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 345,287 की मौत हुई है, जबकि 11,732,193 मरीज ठीक हो चुके हैं। ब्राजील के हालात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि वहां पर मंगलवार को 4,195 लोगों की मौत हुई। हालांकि सरकार ने साफ कर दिया है कि लॉकडाउन नहीं लगेगा।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications