4 महीने से गायब ब्राजील के एक्टर की संदिग्ध परिस्थियों में मौत, कंक्रीट से ढ़के बक्से में मिला शव
Brazilian Actor Jefferson Machado Death: ब्राजील के 44 वर्षीय अभिनेता जेफरसन मचाडो मृत पाए गए हैं और जमीन के नीचे एक लकड़ी के ट्रंक में दफन मिले हैं। वह लगभग चार महीने पहले लापता हो गए थे।

Brazilian Actor Jefferson Machado Death: ब्राजील के एक एक्टर जेफरसन मचाडो की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई है। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक जेफरसन मचाडो पिछले चार महीनों से लापात थे। ब्राजील के एक शहर रियो डी जनेरियो में एक घर के बाहर एक लकड़ी के बक्से में जेफरसन मचाडो मृत पाए गए।
जेफरसन मचाडो के एक फैमिली फ्रेंड सिंटिया हिल्सेंडेगर ने अभिनेता के इंस्टाग्राम पेज पर उनके निधन की पुष्टि करते हुए एक मैसेज पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ''यह बहुत दुख के साथ है कि हम आपको बता रहे हैं कि जेफरसन मचाडो 22 मई 2023 को मृत पाए गए हैं।'' जेफरसन मचाडो 09 फरवरी 2023 को लापात हुए थे।
अधिकारियों के मुताबिक 44 वर्षीय अभिनेता जेफरसन मचाडो का शव जंजीर से बंधा हुआ पाया गया था और लकड़ी के बक्से के अंदर पैक था, जिसे कंक्रीट से ढका गया था और एक घर के पीछे छह फीट नीचे दबा दिया गया था।
पारिवारिक वकील जाइरो मैगलहास ने कहा, " जेफरसन मचाडो के हाथ सिर के पीछे बंधे हुए थे और एक ट्रंक में दफन थे जो उसके अपने घर के सामने है।" वकील ने कहा कि अंगुलियों के निशान का उपयोग करके शरीर की पहचान की गई थी और गर्दन पर एक लाइन दिख रही है, जिससे लग रहा है कि उसका गला घोंटा गया था।
परिवार ने इंस्टाग्राम पर कहा, "जेफरसन मचाडो की ईर्ष्या, दुष्ट और निश्चित रूप से बेईमान लोगों द्वारा क्रूरता से हत्या कर दी गई थी। मामले की जानकारी जल्द ही दी जाएगी। आरजे टाउनशिप पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।''
पुलिस वर्तमान में उस व्यक्ति की जांच कर रही है जिसके घर के पीछे जेफरसन मचाडो का शव था। आरोपी को आखिरी बार करीब एक माह पहले घर में घुसते देखा गया था। उस घर में रहने वाला शख्स अभिनेता जेफरसन मचाडो को जानता था।
जेफरसन मचाडो के परिवार को उनके अपहरण के बारे में तब पता चला जब एक गैर-सरकारी संगठन ने उनसे संपर्क कर सूचित किया कि उनके आठ कुत्तों को उनके घर पर छोड़ दिया गया है। कई महीनों तक, परिवार को किसी ऐसे व्यक्ति से टेक्स्ट मैसेज भी आ रहे थे। उनकी मां मारिया दास डोरेस ने कहा कि उन्हें ईमेल पर शक था क्योंकि यह वर्तनी की गलतियों से भरा था और उनके बेटे की तरह नहीं लग रहा था।












Click it and Unblock the Notifications