ब्राजील में पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी, समर्थन में सड़कों पर उतरे लाखों लोग

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो रविवार को अपने समर्थकों के साथ एक बार फिर से सड़कों पर उतरे। पूर्व राष्ट्रपति ने दावा किया कि एक साल पहले पद छोड़ने के बाद से वे राजनीतिक उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं।

ब्राजील के सबसे बड़े शहर साओ पाउलो में उन्होंने अपने हजारों समर्थकों से कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए तख्तापलट के आरोप "झूठे" हैं। उन्होंने सार्वजनिक भवनों पर हमलों के लिए दोषी ठहराए गए अपने सैकड़ों समर्थकों के लिए माफी की भी मांग की।

Thousands of Brazilians rally in support of Bolsonaro

ब्राजील में पुलिस ये जांच कर रही है कि क्या बोल्सोनारो ने 2022 का चुनाव हारने के बाद तख्तापलट के लिए समर्थकों को उकसाया था? साओ पाउलो में रविवार की रैली को संबोधित करते हुए 68 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति लगभग 20 मिनट तक बोले। इस दौरान उन्होंने अपने खिलाफ लगे आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया।

भाषण में उन्होंने अपने पुराने दुश्मनों और सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ बोलने से परहेज किया। बोल्सोनारो ने कहा कि तख्तापलट तब होता है जब सड़कों पर सैन्य टैंक उतारे जाएं, लोगों के पास हथियार हों, साजिशें हों लेकिन जनवरी 2023 में ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने तख्तापलट की कोशिश नहीं की। इस दौरान बोल्सोनारो के समर्थक ब्राजील के झंडे के रंग के पीले और हरे कपड़े पहने नजर आए।

बोल्सोनारो रैली शुरू होने से 30 मिनट पहले पॉलिस्ता एवेन्यू पहुंचे। उनके साथ साओ पाउलो के गवर्नर टार्सिसियो डी फ्रीटास और गोइयास के गवर्नर रोनाल्डो कैआडो सहित अन्य राजनेता भी थे, जिन्हें दक्षिणपंथी 2026 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के रूप में पेश कर रहे हैं।

बोल्सोनारो ने कहा कि यह अतीत को भूलने और ब्राजील को आगे बढ़ने का समय है। उन्होंने अपने भाषण का उपयोग 2026 में अगले राष्ट्रपति चुनावों के बारे में बात करने के लिए भी किया।

पिछले साल चुनावी धोखाधड़ी का कोई सबूत नहीं होने के बावजूद, ब्राजील में चुनावी प्रणाली को कमजोर करने और पिछले चुनाव को धोखाधड़ी का दावा करने के लिए बोल्सोनारो को 2030 तक चुनाव लड़ने से रोक दिया गया है।

लगातार 2 चुनावों के लिए अयोग्य करार दिए जाने के बावजूद बोल्सोनारो ब्राजील में सबसे शक्तिशाली दक्षिणपंथी नेता बने हुए हैं। उन पर एक दर्जन से अधिक मामलों में जांच चल रही है। इसमें राष्ट्रपति के रूप में उन्हें सऊदी अरब से प्राप्त लक्जरी गहनों की अवैध बिक्री से लेकर वैक्सीन रिकॉर्ड में हेराफेरी जैसे मामले भी हैं।

इस महीने की शुरुआत में, पूर्व राष्ट्रपति को अपना पासपोर्ट सरेंडर करना पड़ा था क्योंकि उन पर अक्टूबर 2022 के चुनाव परिणामों को पलटने और सैन्य प्रमुखों पर तख्तापलट के प्रयास में शामिल होने के लिए दबाव डालने के आरोपों की जांच का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसा माना जा रहा है कि वे कभी भी गिरफ्तार किए जा सकते हैं। बोल्सोनारो के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, और उनके राजनीतिक दल के प्रमुख को भी हिरासत में लिया गया है।

आपको बता दें कि ब्राजील में अक्टूबर 2022 में राष्ट्रपति चुनाव हुए थे जिसमें बोल्सोनारो की हार हुई थी। इस चुनाव में एक बार फिर से लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा की जीत हुई थी। इसके बाद 1 जनवरी 2023 को लूला डा सिल्वा ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।

इस घटना के ठीक एक सप्ताह के बाद 8 जनवरी 2023 को बोल्सोनारो के हजारों समर्थक पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर संसद, सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति भवन में घुस गए थे और तोड़फोड़ की थी। इस घटना के बाद बोल्सोनारो पर हिंसा भड़काने के आरोप लगे थे। सुप्रीम कोर्ट ने इसकी जांच में पूर्व राष्ट्रपति का नाम भी शामिल करने का आदेश दिया था।

इस घटना को ठीक 2 साल पहले अमेरिकी संसद कैपिटल हिल की घटना से जोड़कर देखा गया। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद उनके समर्थकों ने कैपिटल हिल में घुसकर जमकर तोड़फोड़ मचाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+