बाथरूम में फिसलने से खोई ब्राजील के राष्ट्रपति की याददाश्त, सिर में आई चोट
रियो डी जिनेरियो। ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो अपने आधिकारिक आवास के बाथरूम में पैर फिसलने से गिर गए, जिससे उनके सिर पर चोट आ गई। उन्हें इलाज के लिए सोमवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया। राष्ट्रपति के संचार कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि बोल्सोनारो को राजधानी ब्रासीलिया के सशस्त्र बलों के अस्पताल ले जाया गया था।
Recommended Video

थोड़ी देर के लिए याददाश भूले
उनके सिर की जांच की गई, जिसमें किसी तरह की परेशानी सामने नहीं आई है। उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान बताया कि गिरने के बाद वह थोड़ी देर के लिए अपनी याददाश्त भूल गए थे। वह कई घंटों तक डॉक्टरों की निगरानी में भी रहे। बता दें इससे पहले 64 वर्षीय बोल्सोनारो पर सितंबर 2018 में चाकू से हमला हुआ था, उस वक्त वह राष्ट्रपति पद की दावेदारी के लिए चुनावी अभियान चला रहे थे।

क्या बोले बोल्सोनारो ?
बोल्सोनारो का कहना है कि गिरने के बाद वह कुछ देर के लिए सबकुछ भूल गए। उन्होंने कहा, 'मेरा पैर फिसला और मैं पीछे की ओर गिरा। ये काफी बुरा था लेकिन मैं अपना ख्याल रख रहा हूं।' 1 जनवरी को राष्ट्रपति बनने के बाद से उनकी सेहत अकसर खराब रहती है। हाल ही में सिंतबर में जब उनपर चाकू से हमला हुआ तो उनकी 4 सर्जरी की गईं। इस महीने की शुरुआत में उनकी स्किन कैंसर की जांच की गई।

सेहत अब ठीक है
बोल्सोनारो का कहना है कि अब उनकी सेहत ठीक है लेकिन सितंबर में उनपर जो हमला हुआ ये उसी की वजह से हो रहा है। उनका कहना है कि वह इस वास्तविकता को स्वीकार करते हैं। चाकू के घाव उनकी अधिक उम्र के कारण अब खतरा बन रहे हैं। जिस वक्त बोल्सोनारो गिरे तब उन्हें संभालने के लिए वहां कोई मौजूद नहीं था।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications