जब-जब चीखती थी गर्लफ्रेंड, उतनी बार बॉयफ्रेंड देता था सजा, लड़की ने सोशल मीडिया पर शेयर की कहानी

कैलिफोर्निया की ये कहानी काफी वायरल हो रही है और कई अखबारों में छपी है।

कैलिफोर्निया, फरवरी 18: कलप्स जब प्यार में होते हैं, तो अकसर वो ऐसी ऐसी कहानियां बना जाते हैं, जो काफी दिलचस्प होते हैं। ऐसी ही एक कहानी है, अमेरिका के कैलिफोर्निया के रहने वाले एक कपल्स की, जिसमें एक लड़का, हर चीख के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को अनोखी सजा देता था। सोशल मीडिया पर इस कपल ने अपनी अनोखी कहानी शेयर की है, जो काफी वायरल हो रहा है।

हर चीख पर मिलती थी सजा

हर चीख पर मिलती थी सजा

कपल्स ने अनोखी कहानी शेयर करते हुए बताया कि, उसका बॉयफ्रेंड उसे हर बार चीखने पर सजा देता था। कपल्स ने कहानी शेयर करते हुए लिखा है कि, बॉयफ्रेंड ने इस साल अपनी गर्लफ्रेंड को वैलेंटाइन डे गिफ्ट देने के लिए पैसे जमा किए थे और कहा था कि, जितनी भी बार वो उसपर चिल्लाएगी, वो उस फंड से एक डॉलर काट लेगा और आपको जानकर हैरानी होगी, कि साल के अंत में आकर कुछ ही पैसे उस फंड में बच पाए।

हर चीख पर कटता था एक डॉलर

हर चीख पर कटता था एक डॉलर

बॉयफ्रेंड का नाम इशाक रमिरेज है, जो अमेरिका के कैलिफोर्निया के सांता पॉउला का रहने वाला है और उसने कहा है कि, गर्लफ्रेंड के चिल्लाने की वजह से उसने 27 हजार रुपयों में से 24 हजार रुपये काट लिए और उसे सिर्फ 3 हजार रुपये ही दिए। युवक ने कहा कि, वो अपनी मंगेतर के वेलेंटाइन डे गिफ्ट फंड से हर एक बार चिल्लाने पर 1 डॉलर काट लिए।

मंगेतर को मिले सिर्फ 3 हजार

मंगेतर को मिले सिर्फ 3 हजार

कपल ने सोशल मीडिया पर कहा कि, वेलेंटाइन डे गिफ्ट फंड 360 डॉलर का था और जब जब गर्लफ्रेंड कैरोलिना फर्नांडीज उसके ऊपर चिल्लाती थी, वो एक डॉलर काट लेता था और इस साल वेलेंटाइन डे पर पता चला कि, एक साल में गर्लफ्रेंड उसपर 320 बार चिल्लाई है, लिहाजा बॉयफ्रेंड ने 360 डॉलर में से 320 डॉलर काट लिए और गर्लफ्रेंड के हिस्से में सिर्फ 40 डॉलर ही आया।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

'द इंडिपेंडेंट' अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी कपल ने अपनी कहानी टिकटॉक पर शेयर की है और वो लिफाफा भी शेयर किया गया, जिसमें उन्होंने इस साल वेलेंटाइन डे मनाने के लिए पैसे जमा कर रखे थे। एक लिफाफा कैश से भरा हुआ था, जबकि दूसरा लिफाफा खाली नजर आ रहा था। वहीं, वीडियो के एक क्लिप पर लिखा था, 'खुज को राजा मत समझो'।

आ रहे हैं दिलचस्प कमेंट्स

आ रहे हैं दिलचस्प कमेंट्स

वहीं, इस कपल के इस स्टोरी पर कई अलग अलग अनोखे कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा है कि, 'आखिर वो अपने मंगेतर पर इतना चिल्लाती क्यों थी?' वहीं एक और यूजर ने लिखा है कि, 'बचे हुए 40 डॉलर में भी फुल और टॉकलेट्स आ जाएंगे।' वहीं, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने बॉयफ्रेंड के इस प्लान की काफी तारीफ भी की है, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि, जो गर्लफ्रेंड 365 दिनों में अपने बॉयफ्रेंड पर 320 दिन चिल्लाई हो, उससे रिश्ता खत्म ही कर लेना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+