VIDEO: दूसरी लड़की के साथ रात बिताकर लौटा बॉयफ्रेंड, नाश्ता बनाते वक्त घड़ी ने खोल दी पोल
नई दिल्ली: टेक्नोलॉजी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। कुछ लोगों के लिए ये काफी फायदेमंद रहती है, तो कुछ के लिए काफी ज्यादा खतरनाक। अब ब्रिटेन में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक लड़की का बॉयफ्रेंड उसे धोखा दे रहा था। इस पर लड़की ने उसकी जासूसी करने की बजाए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया। जिससे सच्चाई सामने आ गई, हालांकि इस चक्कर में उनका रिश्ता जरूर टूट गया।

रिएलिटी शो सेलेब्रिटी ने बताया किस्सा
दरअसल ब्रिटिश रिएलिटी शो सेलेब्रिटी नादिया एसेक्स का बॉयफ्रेंड उन्हें चीट कर रहा था, लेकिन उसकी एक गलती से सारी पोल खुल गई। नादिया ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने धोखेबाज बॉयफ्रेंड की कहानी सबको बताई। साथ ही बताया कि उन्होंने कैसे उसे रंगे हाथों पकड़ा। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फिटबिट ने खोली पोल
उन्होंने बताया कि उनके पास एक फिटबिट (डिजिटल वॉच) है, जो उनके बॉयफ्रेंड की फिटबिट से लिंक है। एक दिन की बात है जब उनका बॉयफ्रेंड नाइट आउट करके आया। वो सोकर उठीं और दोनों के लिए नाश्ता बनाना शुरू किया। इस दौरान उनके फिटबिट पर एक नोटिफिकेशन आया। उसको देखकर वो हैरान रह गईं, क्योंकि उनके बॉयफ्रेंड ने रात को 2 से 3 बजे के बीच 500 कैलेरीज एनर्जी बर्न की थी। उन्हें तुरंत इस पर शक हुआ, क्योंकि जब भी कोई लड़का नाइट आउट पर जाता है, तो ड्रिंक करता या खाता-पीता है, ऐसे में इतनी ज्यादा कैलेरीज बर्न होने की संभावना नहीं रहती।
किसी के साथ बिताई रात
वीडियो में नादिया ने कहा कि आपको इसके आगे जानने की जरूरत नहीं है, आप समझ सकते हैं। नादिया का इशारा साफ था कि उनके बॉयफ्रेंड ने रात 2-3 बजे के बीच किसी लड़की से संबंध बनाए थे, जिस वजह से इतनी ज्यादा कैलेरीज बर्न हुई। इसके बाद उन्होंने नाश्ते को वहीं छोड़ दिया। साथ ही उनका रिश्ता भी खत्म हो गया। वैसे उनका ये वीडियो 36 सेकंड का है, लेकिन लोग इस पर जमकर मजे ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications