बीयर की एक बोतल की कीमत 3 लाख रुपए, क्या हैं खास?
लंदन। आपको अगर हम ये कहे कि बीयर की एक बोतल की कीमत यहां 3 लाख रुपए है तो क्या आप विश्वास करेंगे। शायद नहीं, लेकिन आपको बता दें कि ये सच है। जहां बीयर की 1 बोतल की कीमत 3,29,246 रुपए हैं। दरअसल इस बोतल की खासियत ही ऐसी है कि इसे इस कीमत पर खरीदने वालों की कमी नहीं थी।

आपको बता दें कि ये बीयर 140 साल पुरानी है। जी हां आर्कटिक अभियान के लिए इस 140 साल पुरानी बीयर की एक बोतल को 329,246 रुपये में नीलाम किया गया। आपको बता दें कि ये कीमत इसकी अनुमानित कीमत से पांच गुणा से भी ज्यादा है।
आपकी सेक्सुअल लाइफ पर नज़र रखेगा ये मोबाइल ऐप
'अलसोप्स आर्कटिक अले' नाम की बीयर स्टेफोर्डशियर के बर्टन अपॉन ट्रैंट में 1875 में सर जॉर्ज नारेस की अगुवाई वाले अभियान के लिए बनाई गई थी। उसे ये बोतल एक गेराज में मिली। उसे उम्मीद थी कि वो इसे व्हाइटचर्च के ट्रेवनिओ एंड डीन में एक नीलामी के दौरान 59,862 रुपये में बेच लेगा, लेकिन इस बीयर को स्कॉटलैंड के एक निजी संग्रहकर्ता ने टेलीफोन के माध्यस से 3 लाख से भी ऊंची कीमत पर खरीदा।












Click it and Unblock the Notifications