ऑनलाइन शॉपिंग में नया कमाल, लॉन्च किया टेलीफोन के तार जैसा नेकलेस, कीमत रखी लाख में
नई दिल्ली: आज के जमाने में दो ट्रेंड सबसे खास हैं। इसमें पहला है कि अगर आपको सोशल लाइफ में इज्जत चाहिए तो आपका पहनावा अच्छा होना चाहिए। वहीं दूसरा ये कि आपका पहनावा दूसरों से अलग हो। इसके चक्कर में लोग अजीबो-गरीब प्रयोग करते रहते हैं। कुछ तो हिट हो जाते हैं, जबकि कुछ की सोशल मीडिया पर जमकर फजीहत होती है। कुछ ऐसा ही हो रहा इन दिनों एक कंपनी के नेकलेस की।

इटली की कंपनी ने किया तैयार
इटली का लक्जरी फैशन हाउस बोटेगा वेनेटा एक नेकलेस बेच रहा है। आमतौर पर आपने नेकलेस सोने, हीरे या फिर किसी दूसरे अनमोल रत्न के देखे होंगे, लेकिन ये नेकलेस पूरी तरह से अलग है। इसमें किसी नेकलेस की डिजाइन पूराने टेलीफोन के केबल तो किसी की यूएसबी की तरह है। वैसे फैशन के दिवानों की कमी नहीं है। बहुत सी महिलाएं इसे पंसद कर रहीं, साथ ही खरीद भी रही हैं।

कितनी है कीमत?
अब बात करते हैं इस खास नेकलेस के कीमत की, देखने में भले ही ये टेलीफोन के तार जैसा दिख रहा हो, लेकिन कीमत के मामले में इसने सोने, चांदी, हीरे को फेल कर दिया है। बोटेगा वेनेटा ने इसकी कीमत 2000 हजार यूएस डॉलर रखी है। भारत के हिसाब से देखें तो ये राशि करीब 1,45,189 रुपये होगी। कंपनी के मुताबिक ये नेकलेस एनामेल्ड स्टर्लिंग चांदी से तैयार हुआ है। साथ ही इसके कई रंग उपलब्ध हैं। इसके अलावा कंपनी ने इसी तरह की इयररिंग्स भी बनाई है।

लोग ले रहे जमकर मजे
देखते ही देखते इस नेकलेस की चर्चा दुनियाभर में होने लगी। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स मजे लेने में कहां पीछे रहते। एक यूजर ने तुरंत टेलीफोन तार को ऑनलाइन खोज निकाला, जो 5 डॉलर में 10 पीस मिल रहे हैं। इसके अलावा उनका भी रंग अलग है। यूजर ने लिखा कि इस नेकलेस की जगह लड़कियों को 5 डॉलर में ये मंगा लेना चाहिए, उनके 1950 डॉलर बच जाएंगे। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि पैसे से आपके फैशन के नजरिये को नहीं बदला जा सकता, बस आपकी पसंद और गंदी हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications