भारत में बनीं ईवीएम पर विदेश में भी उठे सवाल
बोत्सवाना के चुनाव आयोग ने हैकर्स को ईवीएम हैक करने की चुनौती दी है, ताकि इस पर संदेह जता रहे दलों का शक दूर हो सके।
नई दिल्ली। पिछले कुछ वक्त से इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन को लेकर भारत में उठ रहे सवाल अब अफ्रीकी देश बोत्सवाना तक पहुंच गए हैं। बोत्सवाना में भारत से ईवीएम मंगवाए जाने को लेकर विवाद हो गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बोत्सवाना के चुनाव आयोग ने हैकर्स को ईवीएम हैक करने की चुनौती दी है, ताकि इस पर संदेह जता रहे दलों का शक दूर हो सके।

बोत्सवाना में 2019 में होने वाले आम चुनाव में भारत से आयात की हुई ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जाना है। भारत में लगातार ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठने के बाद बोत्सवाना में भी इसके इस्तेमाल पर सवाल किए जा रहे हैं और कई दल इससे चुनाव में धांधली की किए जाने के आरोप लगा रहे हैं।
बोत्सवाना की सरकार वीवीपीएटी वाली ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल करने की योजना बना रही है। बोत्सवाना की सरकार भारत की कंपनियों के साथ ये मशीनें तैयार करेगी। भारत में दो सरकारी कंपनियां भारत इलेक्ट्रानिक लिमिटेड, और इलेक्ट्रानिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडियन लिमिटेड ईवीएम बनाती हैं।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications