बोरिस जॉनसन ने PM पद से दिया इस्तीफा, बोले- दुनिया की सबसे बेस्ट जॉब छोड़ते हुए बहुत दुखी हूं...

लंदन, 07 जुलाईः तमाम विवादों के बाद आखिरकार ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने पद छोड़ दिया है। इससे पहले जॉनसन ने मीडिया के सामने पद छोड़ने की बात कही थी। पद छोड़ते हुए बोरिस जॉनसन ने कहा कि दुनिया का सबसे बेस्ट जॉब से इस्तीफ़ा देकर वह बेहद दुखी हैं। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कामों को भी गिनाया। बोरिस ने कहा कि उन्होंने कोरोनाकाल के दौरान लोगों की मदद की थी।

Recommended Video

      Britain के PM Boris Johnson ने की Resignation देने की घोषणा | वनइंडिया हिंदी | *International
      boris jhonson

      उपलब्धियों पर है गर्व

      बोरिस जॉनसन ने कहा कि मैं अपनी उपलब्धियों पर गर्व करता हूं। मैं आगे भी लोगों की मदद करता रहूंगा। जॉनसन ने कहा कि उन्होंने नई कैबिनेट का गठन कर दिया है और नए प्रधानमंत्री के पद पर चयन तक वह पद पर बने रहेंगे। बोरिस ने कहा कि यह स्पष्ट है कि संसदीय कंजरवेटिव पार्टी के मुताबिक ही नया नेता चुना जाएगा और वहीं प्रधानमंत्री बनेगा। नए प्रधानमंत्री को चुनने की प्रक्रिया अगले हफ्ते से शुरू होगी।

      अगले प्रधानमंत्री को मेरा पूरा समर्थन

      बोरिस ने कहा कि आगे जो भी नया नेता चुना जाएगा उसे, उनका पूरा समर्थन रहेगा। बता दें कि बोरिस जॉनसन सरकार के 50 से अधिक मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद आखिरकार बोरिस जॉनसन ने हार मान ली और पद छोड़ने का फैसला कर लिया। अब कंजरवेटिव पार्टी अपना एक नया नेता चुनेगी और चुने गए नेता को ही प्रधानमंत्री बनाया जाएगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+