बोरिस जॉनसन ने की इस्तीफे की पेशकश, नए PM के चुने जाने तक बने रहेंगे पद पर

लंदन, 07 जुलाईः ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आज अपना इस्तीफा सौंप दिया है। यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पुष्टि की कि वह पद छोड़ देंगे और उनकी कंजरवेटिव पार्टी एक नए नेता और प्रधान मंत्री का चुनाव करेगी। पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा, "मुझे अपनी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है, मैं एक नए नेता के आने तक जारी रहूंगा।"

boris jhonson

Recommended Video

    India - Pak 'Alliance' की वजह से गई Boris Johnson की कुर्सी ! | वनइंडिया हिंदी | *International

    उनकी सरकार में बीते 48 घंटे में अब तक 50 से अधिक मंत्रियों ने अपना पद छोड़ दिया था। सरकार के खिलाफ अविश्वास इस कदर बढ़ता गया कि 36 घंटे पहले ही मंत्री बनाए गए मिशेल डोनेलन ने भी इस्तीफा दे दिया। बुधवार शाम तक कैबिनेट के 17 मंत्रियों, 12 संसदीय सचिवों और विदेशों में नियुक्त सरकार के 4 प्रतिनिधियों ने रिजाइन कर दिया था। इस्तीफा देने वाले सभी ने जॉनसन के काम करने के तरीकों, लॉकडाउन पार्टी और कुछ नेताओं के सैक्स स्कैंडल को मुद्दा बनाया है। इस बीच ब्रिटेन की गृह सचिव प्रीति पटेल ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को पद से हटाने के प्रयासों के बीच कंजर्वेटिव सांसदों के सामान्य दृष्टिकोण से अवगत कराया है।

    पीएम पद पर बने रहेंगे जॉनसन

    निकट भविष्य में अब कंजर्वेटिव पार्टी में नेता पद के लिए मुक़ाबला होगा जिसके बाद अक्तूबर में पार्टी सम्मेलन में नए प्रधानमंत्री का ऐलान किया जाएगा। तब तक बोरिस जॉनसन प्रधानमंत्री के पद पर बने रहेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+