काबुल में अमेरिकी दूतावास के पास आतंकी हमला
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकी हमला हुआ है। ये हमला आईईडी ब्लास्ट के जरिए काबुल स्थित अमेरिकी दूतावास के नजदीक किया गया।

अफगान आर्मी की गाड़ी पर हमला
अधिकारियों के मुताबिक हमला अफगान आर्मी की गाड़ी को निशाना बनाकर किया गया। हमले में कुछ जवानों के घायल होने की खबर है।
धमाका सोमवार सुबह में किया गया। अधिकारियों ने बताया कि धमाका काबुल सिटी के मेक्रोयान इलाके में हुआ।
काबुल शहर में आतंकी हमला
बताया जा रहा है कि आतंकियों ने आईईडी ब्लास्ट के जरिए अफगान आर्मी की गाड़ी को उड़ाने की कोशिश की।
जिस जगह पर ये हमला हुआ वह अमेरिकी दूतावास के पास स्थित है। अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान के किसी भी संगठन ने नहीं ली है।












Click it and Unblock the Notifications