कराची यूनिवर्सिटी ब्लास्ट: गुस्से में चीन, कहा- यूं व्यर्थ नहीं बहाया जा सकता चीनियों का खून
नई दिल्ली, 27 अप्रैल: पाकिस्तान के कराची में यूनिवर्सिटी में हुए एक आत्मघाती हमले में मंगलवार को तीन चीनी नागरिकों की मौत हो गई थी। इस हमले पर बयान जारी करते हुए चीन ने अपने नागरिकों की मौत को लेकर दुख और गुस्से का इजहार किया है। चीन ने इस घटना के दोषियों को सख्त सजा की मांह करते हुए कहा है कि चीनियों को खून को यूं ही व्यर्थ नहीं बहाया जा सकता है।

चीन के विदेश मंत्रालय ने कराची यूनिवर्सिटी ब्लास्ट को लेकर कहा कि चीनियों का खून व्यर्थ नहीं बहाया जा सकता है। इस घटना के लिए जिम्मेदार लोग निश्चित रूप से इसकी कीमत चुकाएंगे। पाकिस्तान को घटना की गहन जांच करनी चाहिए और इसमें शामिल लोगों को पकड़कर उनको सख्त सजा जेनी चाहिए। चीन ने पाकिस्तान सरकार से वहां रह रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित बढ़ाने और आगे ऐसी किसी घटना को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाने को कहा है।
क्या है घटना
पाकिस्तान के कराची में मंगलवार को एक महिला फिदाईन ने चीनी नागरिकों को टारगेट कर खुद को उड़ा दिया। इस ब्लास्ट में तीन चीनी शिक्षकों की मौत हो गई, कई अन्य लोग घायल हो गए। कराची विश्वविद्यालय के गेट पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली है।
पाक सरकार ने कही है सख्त कार्रवाई की बात
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हमले पर दुख का इजहार करते हुए कहा किये लोग पाकिस्तान के दुश्मन हैं और पूरी सख्ती से इस तरह के लोगों से निपटा जाएगा। पाक के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि सिंध पुलिस इस घटना की तह तक जाएगी और दोषियों को दंडित किया जाएगा। उन्होंने चीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications