Afghanistan: बाल्ख प्रोविंस में पत्रकारों की अवॉर्ड सेरेमनी में बम धमाका, 1 की मौत 8 घायल

मजार-ए-शरीफ में दो दिन पहले भी बम विस्फोट हुआ था। जिसमें प्रांतीय गवर्नर दाउद मुजमल और दो अन्य लोग मारे गए थे तो वहीं चार घायल भी हो गए थे।

Mazar-e-Sharif

Image: PTI

उत्तरी अफगानिस्तान के बाल्ख प्रोविंस की राजधानी में दो दिन बाद फिर से हमला हुआ है। आतंकियों ने शनिवार को पत्रकारों की एक अवॉर्ड सेरेमनी में बम धमाका किया जिससे एक शख्स की मौत हो गई। इस हादसे में 8 अन्य लोग घायल हुए हैं। इसमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। ये घटना सुबह सुबह 11 बजे मजार ए शरीफ शहर में हुई। बल्ख पुलिस के लिए तालिबान द्वारा नियुक्त प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजीरी ने इसकी पुष्टि की है।

पत्रकारों के कार्यक्रम में धमाका

रिपोर्ट्स के मुताबिक मजार-ए-शरीफ के ताबियान फरहंग केंद्र में अफगान वॉयस एजेंसी द्वारा पत्रकारों के लिए एक पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दर्जनों पत्रकार एकत्र हुए थे। बल्ख पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजीरी ने संवाददाताओं से कहा, "पांच पत्रकारों और तीन बच्चों सहित कम से कम आठ लोग घायल हो गए और एक गार्ड शहीद हो गया।" इस कार्यक्रम में शामिल होने वालों को आशंका थी कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

Mazar-e-Sharif

बल्ख प्रांत में अफगान वॉयस एजेंसी के निदेशक सैयद शब्बीर महमूदी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल के अंदर बम फटा था। उनके मुताबिक इस घटना में अधिक लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा, "मजार-ए शरीफ में स्थानीय अस्पताल कर्मियों ने उन्हें बताया है कि विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है और 40 से अधिक अन्य घायल हो गए।" अभी तक किसी संगठन ने भी इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है। मजार-ए-शरीफ शहर में आज हुए विस्फोट में मारे गए लोगों की पहचान तत्काल नहीं हो पाई है।

अफगानिस्तान में दर्जनों पत्रकार मरे

हमले में घायल लोगों में आर्याना न्यूज टेलीविजन स्टेशन के एक रिपोर्टर नजीब फरयाद शामिल थे। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि उन्हें पीठ में कुछ टकराया है जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़े थे। पिछले कुछ वर्षों में हमलों में दर्जनों अफगान पत्रकार मारे गए हैं, लेकिन 2021 में तालिबान द्वारा देश पर नियंत्रण करने के बाद शनिवार का विस्फोट इस तरह की पहली घटना थी। रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स के आंकड़ों के अनुसार, 2021 के बाद से लगभग 60 प्रतिशत मीडिया पेशेवर पहले ही देश छोड़ चुके हैं।

दो दिन पहले भी हुआ था धमाका

अफगानिस्तान जर्नलिस्ट्स यूनियन के प्रमुख हफीजुल्लाह बराकाई ने अरब न्यूज को बताया कि यह हमला अफगानिस्तान में मीडिया की बुरी स्थिति को और बढ़ाएगा। उन्होंने कहा, 'इससे मीडियाकर्मियों के लिए नकारात्मक माहौल बनेगा और यह निश्चित रूप से पत्रकारों के काम और जीवन को प्रभावित करेगा।' बराकाई ने कहा कि पूरे अफगानिस्तान में पिछले कुछ वर्षों से पत्रकारों के खिलाफ इस तरह की हिंसा हो रही है। उन्होंने अधिकारियों से पत्रकारों की सुरक्षा पर ध्यान देने का आग्रह किया।

आपको बता दें कि मजार ए शरीफ शहर में दो दिन पहले भी बम विस्फोट हुआ था। गुरुवार को हुए बम ब्लास्ट में तालिबानी गवर्नर समेत तीन की मौत हो गई थी। तालिबान पुलिस के प्रवक्ता ने बताया जा रहा है कि ब्लास्ट गवर्नर के दफ्तर में हुआ था। इसमें चार लोग घायल हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+