Syria: सीरिया में मिलिट्री बस के पास विस्फोट, 18 जवानों की मौत, 27 घायल
सीरिया की राजधानी दमिश्क के करीब गुरुवार को मिलिट्री बस पर विस्फोट हुआ है जिसमें 18 जवानों की मौत हो गई और 27 जख्मी हैं। सीरियाई मीडिया ने सैन्य सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।
सीरिया (Syria) की राजधानी दमिश्क के करीब गुरुवार को मिलिट्री बस पर विस्फोट हुआ है जिसमें 18 जवानों की मौत हो गई और 27 जख्मी हैं। सीरियाई मीडिया ने सैन्य सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। पिछले कुछ सालों में इसी तरह के कई हमले हुए जिसमें दर्जनों लोगों की मौतें हुईं हैं और दर्जनों जख्मी हैं। इससे पहले अगस्त में उत्तरी सीरिया में तुर्की समर्थित विपक्षी लड़ाकों के कब्जे वाले एक शहर के भीड़-भाड़ वाले बाजार में एक रॉकेट हमले में 15 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हो गए थे।

Image- Demo
अल-बाब में किए गए इस हमले से कुछ ही दिन पहले तुर्की के हवाई हमलों में कम से कम 11 सीरियाई सैन्य कर्मियों और अमेरिका समर्थित कुर्द लड़ाकों की मौत हो गई थी। सीरिया प्रशासन अतीत में हुए ऐसे हमलों के लिए इस्लामिक स्टेट को जिम्मेदार बताया जाता है। इस्लामिक स्टेट दक्षिण और मध्य सीरिया में सक्रिय हैं और आंतकी हमलों की जिम्मेदारी भी लेते रहे हैं। साल 2019 में इस्लामिक स्टेट के कब्जे से सेंट्रल सीरिया को आजाद करा लिया गया था। सीरिया में मार्च 2011 में शुरू हुए संघर्ष में हजारों लोग मारे गए हैं और देश की आधी आबादी विस्थापित हो गई है।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications