Bolivian Plan Crash: बोलीविया में बड़ा विमान हादसा, 15 की मौत, 30 घायल, कैसे क्रैश हुआ करेंसी से भरा प्लेन?
Bolivian Plan Crash:दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया में 27 फरवरी की शाम बड़ा विमान हादसा हो गया। राजधानी La Paz के पास स्थित El Alto शहर में बोलीवियाई वायुसेना का हरक्यूलिस सी-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
रनवे से फिसलकर सड़क पर जा गिरा विमान (Runway Skid Crash)
अधिकारियों के मुताबिक सैन्य विमान सांता क्रूज से उड़ान भरकर एल अल्टो पहुंचा था। लैंडिंग के दौरान खराब मौसम के बीच विमान रनवे पर फिसल गया और एयरपोर्ट की सीमा दीवार तोड़ते हुए पास की व्यस्त सड़क पर जा गिरा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क पर चल रही कई कारें और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

स्थानीय मीडिया संस्थानों एल डेबर और यूनिटेल ने बताया कि हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विमान के गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और धुएं का गुबार उठने लगा।
नए बैंक नोट ले जा रहा था विमान (New Banknotes Cargo)
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सैन्य विमान देश के केंद्रीय बैंक के नए बैंक नोट विभिन्न हिस्सों में पहुंचाने के मिशन पर था। हादसे के बाद सड़क पर नोट बिखरने की भी खबरें सामने आई हैं, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
आखिर कैसे क्रैश हुआ एयरफोर्स का विमान?
- न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक विमान रनवे पर फिसलता हुआ सीधे हाईवे तक जा पहुंचा, जिससे वहां चल रही करीब एक दर्जन गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद का मंजर बेहद भयावह था। सड़क पर एयरक्राफ्ट का मलबा, टूटे हुए वाहन, बिखरे बैंक नोट और मृतकों के शव पड़े दिखाई दिए।
- बताया जा रहा है कि यह बोलीवियाई एयरफोर्स का हरक्यूलिस विमान था, जिसे देश के सेंट्रल बैंक से नए नोट लेकर अलग-अलग शहरों में पहुंचाना था। ला पाज के पास एल अल्टो में विमान नियंत्रण खो बैठा और पहले सड़क पर चल रही गाड़ियों से टकराया। इसके बाद वह पास के एक खेत में जाकर रुका।
- हादसे को लेकर शुरुआती घंटों में अलग-अलग जानकारियां सामने आईं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि विमान टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जबकि अन्य के अनुसार लैंडिंग के बाद रनवे से फिसलने की वजह से यह हादसा हुआ।
- बोलीविया के रक्षा मंत्री राउल मार्सेलो सालिनास ने स्पष्ट किया कि विमान सांता क्रूज से उड़ा था और एल अल्टो में उतरने के बाद रनवे से लगभग एक किलोमीटर आगे निकल गया, जिसके बाद यह बड़ा हादसा हुआ।
एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद (Airport Shutdown)
हादसे के बाद El Alto International Airport को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। राष्ट्रीय एयरलाइन Boliviana de Aviacion ने स्पष्ट किया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान उसकी फ्लीट का हिस्सा नहीं था।
फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। खराब मौसम और तकनीकी कारणों को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है। यह हादसा बोलीविया के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications