थम नहीं रहा बोको हरम का कहर, पूरे नाइजीरिया को बना रहा निशाना

अबुजा। नाइजीरिया पर आतंकवादी संगठन बोको हरम का कहर पिछले कई महीनों से लगातार जारी है। रविवार को गिरीजाघरों में हुए हमले के बाद, एक बार फिर वहां खूनी मंजर को अंजाम दिया गया। पूर्वोत्तर नाइजीरिया के शहर मैदुगुरी के बाजार में एक कार में हुए बम विस्फोट में 56 से ज्यादा लोग मारे गए। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। इस विस्फोट से सड़क किनारे सवारियां उतार रहे कार, टैक्सी और अन्य वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

इस विस्फोट की जिम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली है। लेकिन वहां पिछले कुछ महीनों से बोको हराम इस्लामी आतंकवादी संगठन विस्फोट और हमलों की घटनाओं को अंजाम देता रहा है।

अप्रैल में इस संगठन ने 200 से अधिक स्कूली छात्राओं का अपहरण कर लिया था। जिसके बाद विस्फोट की घटनाएं लगातार सुनने में आ रही है।

नजर डालते हैं पिछले कुछ महीनों में किए बोको हरम के आतंकी खेल पर-

200 स्कूली छात्राओं का अपहरण

200 स्कूली छात्राओं का अपहरण

बोको हरम के आतंकवादियों ने गत 14 अप्रैल को बोर्नो राज्य स्थित एक स्कूल से 200 से ज्यादा स्कूली छात्राओं को अगवा कर लिया था।

91 ग्रामीणों को किया अगवा

91 ग्रामीणों को किया अगवा

वहीं बीते दिनों उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया में इस्लामिक चरमपंथियों ने 60 लड़कियों और 31 लड़कों का अपहरण कर लिया था। बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरी से 150 किलोमीटर दूर स्थित कुम्माब्जा से इन लोगों का अपहरण किया गया। इस हमले में तीन ग्रामीण मारे गए।

बस अड्डे पर हमला

बस अड्डे पर हमला

14 अप्रैल को ही अबुजा के दक्षिणी सीमा पर एक बस अड्डे पर हुए धमाके में कम से कम 75 लोग मारे गए। इस हमले की जिम्मेदारी बोको हरम ने ली थी।

300 से ज्यादा की मौत

300 से ज्यादा की मौत

5 मई को बोर्नो राज्य के गमबोरु नगला में हमला किया गया। जिसमें 300 से ज्यादा लोग मारे गए।

कार विस्फोट में 118 लोगों की मौत

कार विस्फोट में 118 लोगों की मौत

वहीं, 20 मई को मध्य नाइजीरिया के जोस में स्थित एक बाजार में दो कार विस्फोट में 118 लोगों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा। जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

शॉपिंग मॉल में धमाका

शॉपिंग मॉल में धमाका

नाइजीरिया की राजधानी अबुजा के एक शॉपिंग मॉल में हुए धमाके में 21 लोगों की मौत हो गई। जबकि 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

आत्मघाती हमले में 14 लोगों की मौत

आत्मघाती हमले में 14 लोगों की मौत

पूर्वोत्तर नाइजीरिया में 17 जून को एक अवैध विश्व कप देखने के स्थल पर एक विस्फोट में कम से कम 14 लोग मारे गए। जबकि इस आत्मघाती हमले में 26 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

चर्च पर हमला, 54 की मौत

चर्च पर हमला, 54 की मौत

पूर्वोत्तर नाइजीरिया में आतंकियों ने गिरीजाघरों पर विस्फोटक फेकें, और वहां आग लगा दी। साथ ही बंदूकधारी हमलावरों ने वहां मौजूद लोगों पर गोलियों भी चलायीं। चर्च हुए इस हमले में 54 लोगों की मौत हो गयी।

बीच बाजार में वैन में धमाका, 56 की मौत

बीच बाजार में वैन में धमाका, 56 की मौत

पूर्वोत्तर नाइजीरिया के शहर मैदुगुरी के बाजार में एक कार में हुए बम विस्फोट में 56 से ज्यादा लोग मारे गए। जबकि कई लोग घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+