कोलंबिया में पर्यटकों से भरी नाव डूबी
BBC
ब्रेकिंग
अधिकारियों का कहना है कि उत्तर पश्चिम कोलंबिया में एक बड़ी नाव डूब गई है जिसमें लगभग 150 पर्यटक सवार थे.
ये नाव मेडेलिन से लगभग 45 किलोमीटर दूर गुआटेप कस्बे के पेनोल जलाशय में डूबी है.
अभी फौरी तौर पर ये पता नहीं चल पाया है कि इस घटना में कोई हताहत हुआ है या नहीं. अभी ये भी पता नहीं चल पाया है कि नाव पर सवार पर्यटक किस देश के हैं.
राहत और बचाव कार्य जारी है जिसमें वायुसेना के हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)












Click it and Unblock the Notifications