कोलंबिया में बड़ा नाव हादसा, 9 की मौत, दर्जनों लापता
कोलंबिया में बड़ा नाव हादसा, दर्जनों लोग लापता, 9 लोगों की मौत। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी
मेडेलिन। उत्तर पश्चिमी कोलंबिया में 150 लोगों से भरी नाव डूब गई, जिसमें नौ लोगों की जान चली गई, जबकि 28 लोग अभी तक लापता है। जिस वक्त नाव पानी में डूब रही थी, वहां तमाम अन्य छोटी नावें उसे बचाने के लिए वहां पहुंची, लेकिन इन तमाम लोगों की आंखों के सामने यह नांव डूब गई। इस नाव में सभी पर्यटक सवार थे। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए एक क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि यह नाव चार डेक वाली थी, इसका नाम एल्मीरांते थे, जिसपर गुआटापे के पर्यटक सवार थे और यह एल पेनोल जलाशय में डूबी है।

जिस जगह पर यह नाव हादसा हुआ है वहां बड़ी संख्या में पर्यटक क्रूज पर घूमने के लिए आते हैं, यहां ना सिर्फ कोलंबिया बल्कि दूसरे देश के भी पर्यटक घूमने आते हैं। घटना के बाद एंटियोक्किया के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि नौ लोगों की इस घटना में मौत हो गई है, जबकि 29 लोग अभी भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि नाव में 170 लोग सवार थे। ज्यादातर लोगों को वहां मौजूद अन्य नावों ने बचा लिया, जबकि कुछ लोग अपने आप ही बचकर निकल आए।
राहत बचाव के कार्यक्रम के लिए पहुंचे अग्निशमन विभाग के कप्तान लुईस बर्नाडो मोरालेस ने बताया कि नाव एकदम से बहुत ही जल्दी डूब गई, यह हादसा महज कुछ मिनट के भीतर हो गयाष वहीं इस मामले में सेना ने बताया कि राहत और बचाव कार्य में वायु सेना और सेना के दो हेलीकॉप्टर लगे हुए हैं। गौरतलब है कि यह जलाशय जहां यह घटना हुई है वह मेडेलिन शहर से तकरीबन 68 किलोमीटर दूर है। नाव में सवार एक महिला ने बताया कि नाव के दो डेक काफी ज्यादा लोगों से भरा हुआ था, नाव में काफी संख्या में बच्चे भी सवार थे।
-
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति? -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
मंत्री हरदीप पुरी की बेटी और एपस्टीन विवाद: हाई कोर्ट सख्त—'24 घंटे में सब हटाओ', Himayani Puri क्या करती हैं? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानें क्या है आज मुंबई में ताजा भाव? -
TMC Candidate Full List: 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान,ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में, किसे कहां से टिकट -
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम? -
Rajya Sabha Elections 2026 Results : NDA को मिली 22 सीटों पर जीत लेकिन बहुमत से अब भी दूर BJP, कैसे? -
Bengal Election: TMC की लिस्ट में कितनी महिलाएं, कितने मुस्लिम और SC/ST? ममता का सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला












Click it and Unblock the Notifications