400 यात्रियों को लेकर भूमध्य सागर में रास्ता भटकी नाव, जान जाने का मंडरा रहा खतरा

भूमध्य सागर में 400 यात्रियों से सवार नाव अपना रास्ता भटक गई है। इस नाव पर सवार यात्रियों की जान जाने का खतरा मंडरा रहा है।

boat

उत्तरी अफ्रीका से भूमध्य सागर की ओर जा रही नाव अपना रास्ता भटक गई है, इस नाव में 400 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार यह नाव माल्टा से ग्रीस जा रही थी, इसी दौरान बीच में यह नाव अपना रास्ता भटक गई।

सपोर्ट सर्विस अलार्म फोन की ओर से ट्वीट करके कहा गया है कि हमे नाव से एक फोन कॉल प्राप्त हुआ है। जर्मनी की एनजीओ सी वॉरट इंटरनेशनल की ओर से कहा गया है कि जो लोग नाव पर सवार हैं, उनकी जान जाने का खतरा मंडरा रहा है, इसके लिए ईयू से तत्काल मदद की गुहार लगाई गई है।

नाव से पजो फोन किया गया उसमे कहा गया कि नाव में ईंधन भी खत्म हो गया है, इसका नीचला हिस्सा पानी से भर गया है। नाव का कैप्टन इसे छोड़कर जा चुका है और नाव पर कोई भी ऐसा नहीं है जो इसे संभाल सके। नाव पर सवार लोग काफी भयभीत हैं, कई लोगों को मेडिकल सुविधा की तत्काल जरूरत है। नाव में एक बच्चा, गर्भवती महिला और कुछ दिव्यांग लोग सवार हैं। बता दें कि पिछले दिनों में विस्थापितों को लेकर भूमध्य सागर को पार करने वाली नांवों की संख्या काफी बढ़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+