अफगानिस्तान में स्कूल के पास बड़ा बम धमाका, 40 से ज्यादा लोगों की मौत

काबुल, मई 8: लंबे वक्त से अफगानिस्तान सरकार आतंकियों से शांतिवार्ता कर रही है, लेकिन हालात अभी जस के तस बने हुए हैं। शनिवार को वहां की राजधानी काबुल में एक स्कूल के पास जबरदस्त धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 40 लोगों के मौत की खबर है। इसके अलावा करीब 45 लोग घटना में घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

afgan

मामले में अफगान गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरियन ने बताया कि ये धमाका पश्चिमी काबुल के दस्त ए बारची जिले में हुआ, जहां पर शिया हजारा समुदाय के लोग ईद की खरीदारी करने निकले थे। इसके अलावा घटनास्थल के पास एक स्कूल भी था, जहां से बड़ी संख्या में छात्र निकल रहे थे। शुरूआती जांच में लग रहा कि मरने वालों में सबसे ज्यादा स्कूली छात्र-छात्राएं ही हैं। वहीं घायलों को पास के अस्पतालों में भेजकर इलाज करवाया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अगले हफ्ते ईद का त्योहार है, जिस वजह से इलाके में रौनक ज्यादा थी। इसी बीच वहां पर तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक इलाके में चारों ओर धुंआ और लोगों के शव बिखरे पड़े थे। आनन-फानन में स्थानीय प्रशासन ने एंबुलेंस को भेजकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया लेकिन तब तक 40 लोगों की जान जा चुकी थी। विशेषज्ञों की मानें तो मृतकों में ज्यादातर शिया हजारा समुदाय के लोग हैं। ये समुदाय सुन्नी इस्लामिक कट्टरपंथियों के निशाने पर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+