टर्की में ब्लास्ट, तीन की मौत, 40 घायल
अंकारा। टर्की के पूर्वी वान शहर में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के आतंकवादियों के एक कार बम हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य जख्मी हो गए। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह हमला पुलिस मुख्यालय में वान शहर के मध्य इपेकयोलु जिला स्थित पुलिस हेडक्वार्टर को निशाना बनाकर किया गया था।
सरकारी समाचार एजेंसी 'अनादोलू' ने वान गवर्नरेट के अधिकारी मेहमेत पार्लाक के हवाले से बताया कि अधिकारी ने हमले के लिए क्षेत्रीय आतंकवादी समूह 'पीकेके' को जिम्मेदार ठहराया है।
आपको बता दें कि 15 जुलाई को तख्तापलट की कोशिशों के बाद से ही टर्की के हालात काफी संवदेनशील हैं।
कई आतंकी संगठनों के अलावा अब आईएसआईए की नजरें भी टर्की भी हैं और ऐसे में यह ब्लास्ट सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है।












Click it and Unblock the Notifications