तुर्कीः इस्तांबुल के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ बड़ा धमाका, कम से कम 6 की मौत, लगभग 40 घायल
तुर्की की राजधानी इस्तांबुल के तकसीम स्क्वायर में जबरदस्त बम विस्फोट हुआ है। व्यस्त शॉपिंग इलाके में हुए इस हमले में कम से कम 6 व्यक्ति की मौत सहित लगभग 40 लोगों के घायल होने की खबर है।
तुर्की की राजधानी इस्तांबुल के तकसीम स्क्वायर में जबरदस्त बम विस्फोट हुआ है। व्यस्त शॉपिंग इलाके में हुए इस हमले में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है वहीं, 40से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। घमाके की वजह अब तक सामने नहीं आई है। धमाके के बाद घटनास्थल पर एंबुलेंस, दमकल की गाड़ियां और पुलिस पहुंच गई है और रेस्क्यू कार्य शुरू हो गया है।

वीडियो में धमाका कम तीव्रता का दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बम धमाका स्थानीय समयानुसार शाम 4:15 मिनट पर हुआ। धमाके के बाद आसपास के इलाके को खाली करा दिया गया है। सभी दुकाने बंद करा दी गईं हैं और रास्तों को भी बंद कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर इस धमाके के कई वीडियो शेयर किए गए हैं जिसमें विस्फोट के बाद लोगों को जमीन पर गिरा हुआ दिखाया गया है। ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक अन्य वीडियो में भीड़भाड़ वाली सड़क पर एक आग का गोला देखा जा सकता है। विस्फोट के समय कई सड़क पर टहल रहे थे।
इसके अलावा एक अन्य वीडियो में लोगों को सड़क पर भागते भी देखा जा राह है।
बतातें कि इससे पहले भी तुर्की में कई ऐसे हादसे हो चुके हैं। 2017 और 2015 में इस्लामिक स्टेट और कुछ कुर्द समूहों ने यहां धमाके किए थे।












Click it and Unblock the Notifications