Pakistan: पाकिस्तान में आत्मघाती विस्फोट, Pak Force के 8 जवानों की मौत, 17 घायल
पाकिस्तान में एक बार फिर आत्मघाती हमला हुआ है। हमले में भारी हानि हुई है। पाक सुरक्षाबलों के 8 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई।
Blast in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान की न्यूज प्लेफार्म्स ने अपने पुलिस सूत्रों के हवाले से जारी रिपोर्ट में कहा है कि बृहस्पतिवार को आत्मघाती हमलावरों ने भारी नुकसान पहुंचाया है। आत्मघाती विस्फोट में पाक आर्मी के 8 जवानों की मौत हो गई। हमला उस वक्त हुआ जब सुरक्षा बलों के काफिला खैबर पख्तूनख्वा में माली खेल इलाके से गुजर रहा था। द पाकिस्तान टेलीग्राफ की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम आठ सुरक्षाकर्मी मारे गए। जबकि 17 अन्य घायल हुए हैं।
पाक सुरक्षाबलों पर ये दहला देने वाला हमला बृहस्पतिवार को हुआ। रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि मोटरसाइकिल पर सवार एक आत्मघाती हमलावर ने ये हमला खैबर पख्तूनख्वा के माली खेल इलाके में किया। जहां से होकर सुरक्षा बलों का काफिला गुजर रहा था। द पाकिस्तान टेलीग्राफ की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार इस आत्मघाती बम विस्फोट में आठ सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं, जबकि 17 अन्य घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पाल पहुंचा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

इससे पहले 30 जुलाई को खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला हुआ। ये हमला एक राजनीतिक दल की बैठक के दौरान किया गया था। जेयूआई-एफ सदस्य और समर्थकों की इस बैठक में करीब 400 लोग शामिल हुए थे। हमले में 100 से अधिक लोग घायल हो गए। जबकि हमले में 54 लोगों की मौत हुई थी।
बता दें कि पाकिस्तानी तालिबान ने 2022 के बाद से पाक सुरक्षा बलों पर कई हमले किए हैं। आशंका है इस आत्मघाती हमले में भी पाकिस्तानी तालिबान हाथ हो सकता है। हालांकि अब तक पाकिस्तानी सेना की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications