अफगानिस्तान: हेरात प्रांत की मस्जिद में बम विस्फोट, 6 की मौत
काबुल। अफगानिस्तान के हेरात प्रांत की एक मस्जिद में बम धमाका हुआ है। जिसमें कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में चार बच्चे शामिल हैं। सोमवार शाम मस्जिद के पास एक बाइक में धमाका हुआ।

हेरात सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि, शिनदांद जिले में मस्जिद के बाहर एक बाइक पर विस्फोटक बांधा गया था। इस हादसे में नौ बच्चे गंभीर रुप से घायल हुए हैं।
पिछले महीने मार्च में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए एक भीषण धमाके में 25 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि इस बम विस्फोट में 18 लोग घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications