अमेरिकी दूतावास के पास काबुल में बम विस्फोट, 1 की मौैत
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक इलाके में एक बम विस्फोट होने की खबर है। यह बम विस्फोट अफगानिस्तान में अमेरिकी दूतावास के पास हुआ है। सुरक्षा के लिहाज से इस इलाके को काफी संदेवनशील माना जाता है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बम विस्फोट में एक की मौत हो गई है और आठ लोग घायल हो गए हैं।

इस मामले पर गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब डैनीश ने कहा कि विस्फोट काबुल बैंक की शाखा के प्रवेश द्वार पर हुआ था, इस बारे में हमारे पास अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं है।
अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी आंतकी ग्रुप ने नहीं ली है।












Click it and Unblock the Notifications