टर्की के सिजरे में ब्‍लास्‍ट, आठ पुलिस कर्मियों की मौत

अंकारा। टर्की के सिजरे में पुलिस बिल्डिंग के बाहर एक कार बम ब्‍लास्‍ट होने की खबरें हैं। जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक इस ब्‍लास्‍ट में कई लोगों के मारे जाने की खबरें हैं। इस ब्‍लास्‍ट में आठ पुलिस ऑफिसर्स की मौत हो गई और 64 लोगों के घायल होने की भी खबर है।

blast-in-turkey.jpg

12 एंबुलेंस और दो हेलीकाप्‍टर्स रवाना

जो तस्वीरें ट्विटर पर जारी की गई हैं उनसे नजर आता है कि सिजरे की यह पुलिस बिल्डिंग काफी पुरानी है और कई मंजिला है। टर्की की पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ब्‍लास्‍ट भारतीय समयानुसार सुबह चार बजे हुए।

इसकी आवाजा काफी दूर तक सुनी गई। टर्की के न्‍यूजपेपर हुर्रियत ने बताया कि 12 एंबुलेंस और दो हेलीकॉप्‍टर्स को घटनास्‍थल के लिए तुरंत रवाना किया गया।

तुर्की की राष्‍ट्रीय समाचार एजेंसी अनादोलु का कहना है कि सिजरे की सीमाएं सीरिया और इराक से लगती हैं, जहां बड़े पैमाने पर कुर्दिश आबादी रहती है।

किसने किया हमला कुछ खबर नहीं

फिलहाल अभी यह साफ नहीं हो सका है कि इस हमले के पीछे किसका हाथ है लेकिन टर्की की मीडिया ने इसके लिए कुर्दिस्‍तान वर्कर्स पार्टी को जिम्‍मेदार ठहराया है।

पिछले कुछ माह के अंदर सिजरे में कर्फ्यू के कई दौर यहां की जनता ने देखे हैं। टर्की की सरकार और कुर्दिस्‍तान वर्कर्स पार्टी के बीच पिछले काफी समय से काफी तनातनी और आपसी विद्रोह चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+