बगदाद में ब्लास्ट, 60 की मौत और 200 घायल
बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में गुरुवार को एक शक्तिशाली ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट में 60 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं घटना में करीब 200 लोग घायल बताए गए है। ब्लास्ट ट्रक में हुआ और यह ट्रक भीड़भाड़ वाले इलाके में खड़ा था।

घटना में जख्मी हुए लोगों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुरक्षाबलों ने प्रभावित इलाके की घेराबंदी कर ली है। यह ट्रक बगदाद के सदर शहर में खड़ा था और बताया जा रहा है कि यह पूरी तरह से पैक था। सदर एक शिया डिस्ट्रीक्ट है।
अभी तक किसी ने भी इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन शक आईएसआईएस पर है।
आईएसआईएस ने उत्तरी इराक पर अपना कब्जा कर लिया है। इससे पहले भी इराक में इस तरह के ब्लास्ट्स हो चुके हैं और इनकी संख्श अब बढ़ती ही जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications