मंगलवार को जोरदार ब्लास्ट से दहला काबुल, 24 लोगों की मौत
काबुल। मंगलवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में ब्लास्ट की खबरें हैं। इस ब्लास्ट में 24 लोगों के मरने की खबरें हैं। यह धमाका एक हफ्ते बाद हुआ है जब तालिबान ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आक्रामक होने का ऐलान किया था।

मंगलवार को हुआ ब्लास्ट जिस जगह पर हुआ है वहां से कुछ ही दूर सेना का एक कपांउंड है जहां पर कई सैनिक प्रतिष्ठान हैं।
फिलहाल अभी तक किसी भी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन तालिबान को इसके लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है।
तालिबान ने पिछले हफ्ते धमकी दी है कि वह अपने 'ऑपरेशन ओमारी' के तहत पूरे अफगानिस्तान में हमले करेगा।
तालिबान ने अपने नेता और संगठन की शुरुआत करने वाले मुल्ला उमर के सम्मान में यह ऑपरेशन शुरू किया है। पिछले वर्ष से इसकी ऑपरेशन शुरुआत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications