कैसे-कैसे जहर का शिकार बन रहे हैं शिकारी पक्षी
नई दिल्ली, 31 अगस्त। भले ही बाज और गिद्धों की आबादी बढ़ने की कुछ अच्छी खबरें पिछले कुछ समय में सुनाई देती रही हों, ये शिकारी पक्षी अपने वजूद के संकट से जूझ रहे हैं. एक ताजा अध्ययन में पता चला है कि दुनियाभर में शिकारी बाज, चील और गिद्धों की आबादी तेजी से घट रही है.

इंटरनेशनल यूनियन फॉर द कंजरवेशन ऑफ नेचर और बर्डलाइफ इंटनेशनल के एक विश्लेषण में पता चला है कि शिकारी पक्षियों की 557 प्रजातियों में से 30 प्रतिशत खतरे में हैं. 18 प्रजातियां ऐसी हैं जो बहुत ज्यादा खतरे में हैं. इनमें फिलीपाइन ईगल और ऐनोबोन उल्लू जैसे पक्षी शामिल हैं.
नहीं बचे प्राकृतिक आवास
शोधकर्ताओं में शामिल जेरार्डो सेबालोस के मुताबिक ऐसी कई प्रजातियां हैं जो स्थानीय स्तर पर विलुप्त हो रही हैं यानी उन जगहों के पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी कोई भूमिका नहीं रह गई है. सेबालोस एक पक्षी विज्ञानी हैं और नेशनल ऑटोनॉमस यूनिवर्सिटी ऑफ मेक्सिको में काम करते हैं. वह इस अध्ययन के लेखकों में से एक हैं, जो जर्नल प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल अकैडमी ऑफ साइंसेज में प्रकाशित हुआ है.
मिलिए, 11 अद्भुत पक्षियों से
सेबालोस कहते हैं, "सुनहरी बाज मेक्सिको का राष्ट्रीय पक्षी है. लेकिन मेक्सिकों में अब बहुत कम सुनहरी बाज बचे हैं." 2016 में हुई गणना का अनुमान था कि मेक्सिको में 100 से भी कम ऐसे जोड़े बचे हैं जो नए बच्चे पैदा कर सकें.
कभी ये बाज दक्षिणी मेक्सिको के अलावा मध्य और दक्षिण अमेरिका में भी दूर-दूर तक पाए जाते थे. लेकिन पेड़ों की कटाई के चलते इनकी आबादी में भारी कमी देखी गई है.
कई तरह के खतरे
जिन प्रजातियों पर विलोप का खतरा मंडरा रहा है उनमें से ज्यादातर ऐसे हैं जो दिन में सक्रिय रहते हैं. और शोध कहता है कि उनकी आबादी में 54 प्रतिशत की कमी हुई है. रात के वक्त सक्रिय रहने वाले शिकारी पक्षियों जैसे उल्लू आदि 47 फीसदी कम हो गए हैं.
नॉर्थ टेक्सस यूनिवर्सिटी के जीव विज्ञानी जेफ जॉनसन के मुताबिक इसका अर्थ है कि पक्षियों की आबादी को प्रभावित कर रहे कारणों को दूर नहीं किया गया है और फौरन इस ओर ध्यान दिए जाने की जरूरत है. स्मिथसोनियन माइग्रेटरी बर्ड सेंटर में शोध सहायक इवान ब्यूशले कहते हैं कि दुनियाभर में ये पक्षी अपने प्राकृतिक आवास के कम होने के संकट से जूझ रहे हैं.
जानेंः कौन से पक्षी निभाते हैं जीवनभर साथ
जहरीले रसायन डीडीटी का असर बाज के अंडों पर पड़ता था. इस कारण उत्तर अमेरिका में बाज लगभग खत्म हो गए थे. 1972 में अमेरिका ने डीडीटी पर प्रतिबंध लगा दिया था. लेकिन ब्यूशले कहते हैं कि और बहुत सारे खतरे अब भी बाकी हैं जिनमें चूहों को मारने के लिए इस्तेमाल होने वाला जहर, शिकारियों की गोलियां आदि शामिल हैं. बहुत सारे शिकारी पक्षी चूहों और मरे हुए जानवरों को खाते हैं.
अर्जन्टीना की कोमाहुए नेशनल यूनिवर्सिटी में जीव विज्ञानी सर्गियो लैम्बर्टुची कहते हैं कि ऐंडियन गिद्ध की आबादी कीटनाशकों, लेड और अन्य जहरीले रसायनों के कारण घट रही है. दक्षिण एशिया में भी रसायनों के बढ़ते इस्तेमाल ने शिकारी पक्षियों की आबादी को प्रभावित किया है. कुछ पक्षियों की संख्या तो 95 प्रतिशत तक कम हो गई है.
वीके/एए (एपी)
Source: DW
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications