'पहले खुद चीट करता है फिर मुझे', मां ने कहा शराब नहीं पिती, अब बियर की बोतल के साथ वायरल हुआ सिया का वीडियो

Siya Goyal Viral Pub Video: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या का मामला हर गुजरते दिन के साथ नए मोड़ ले रहा है। पुलिस जांच के बीच अब इस केस से जुड़ा आरोपी सिया गोयल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दिसंबर 2025 का है और इसमें सिया एक पब के अंदर फोन पर किसी से बहस करती नजर आ रही हैं।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खास बात यह है कि यह वीडियो ऐसे समय में वायरल हुआ है, जब पुलिस पहले से ही सिया गोयल और चेतन चौधरी के कथित रिश्ते और केतन अग्रवाल की मौत के बीच कड़ियों की जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक वायरल वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

Siya Goyal

पब के अंदर फोन पर बहस करती दिखीं सिया

वायरल वीडियो में सिया गोयल एक पब में दिखाई देती हैं। उनके हाथ में बीयर की बोतल है और वह मोबाइल फोन पर किसी से तेज आवाज में बात करती नजर आती हैं। पब में तेज म्यूजिक होने की वजह से वह ऊंची आवाज में बोलती सुनाई देती हैं। इसी दौरान वह कहती हैं, "पहले तू खुद मुझपर चीट करता है और फिर मुझ ही को कॉल करता है।"

वीडियो में वह गाली-गलौज करती हुई भी दिखाई देती हैं। हालांकि, यह साफ नहीं है कि फोन पर सिया की बात किस व्यक्ति से हो रही थी और यह बातचीत किस के बारे में थी।

ये भी पढ़ें: Google-Youtube से सीखा हत्या का तरीका, फिर लोहगढ़ किले पर की रिहर्सल! ऐसे तैयार हुई केतन के मर्डर की स्क्रिप्ट

एक लाइन ने सोशल मीडिया पर बढ़ाई चर्चा

वीडियो वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं। कई यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि आखिर सिया किसके बारे में बात कर रही थीं। फिलहाल पुलिस की ओर से इस वीडियो को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है और न ही इसे जांच का अहम हिस्सा बताया गया है। ऐसे में वायरल क्लिप के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

Siya Goyal

पहले चेतन चौधरी के साथ भी वायरल हुआ था वीडियो

यह पहला मौका नहीं है जब सिया गोयल का कोई वीडियो चर्चा में आया हो। इससे पहले उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह चेतन चौधरी के साथ महाराष्ट्र क्रिकेट लीग का मैच देखती नजर आई थीं। उस वीडियो के बाद दोनों के कथित रिश्ते को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

Siya Goyal

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच कथित प्रेम संबंध थे। आरोप है कि दोनों ने मिलकर सिया के मंगेतर केतन अग्रवाल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। जांच में दावा किया गया है कि लोहागढ़ किले पर घूमने के दौरान केतन को कथित तौर पर धक्का देकर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार हैं और उनसे पूछताछ जारी है।

Siya Goyal

सिया के पिता ने पहली बार रखी अपनी बात

मामले में सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल ने पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बेटी और चेतन चौधरी के कथित रिश्ते की कोई जानकारी नहीं थी। उनका कहना है कि अगर उन्हें पहले इस बारे में पता होता तो वह सिया और केतन की शादी के फैसले पर दोबारा विचार करते। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और कई पहलुओं को खंगाल रही है।

ये भी पढ़ें: 'रास्ते में डिक्की खुलवाई फिर पर्स में', सिया के झगड़े से लेकर गायब पासपोर्ट तक, कैब ड्राइवर ने खोले कई राज!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+