बच्चों की देखभाल के लिए नैनी को 1 लाख डॉलर देंगे विवेक रामास्वामी, 7 दिन का काम और एक हफ्ते मिलेगा आराम
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी कथित तौर पर अपने बच्चों की देखभाल के लिए एक आया की तलाश कर रहे हैं। भारतीय मूल के अरबपति की शादी अपूर्वा टी रामास्वामी से हुई है और दंपति के दो बेटे हैं।
भारतीय मूल के अरबपति ने इसके लिए एक भर्ती स्टाफिंग वेबसाइट पर ऐड दिया है। इस ऐड में बताया गया है कि चयनित स्टाफ को 1 लाख डॉलर यानी करीब 83 लाख रुपए सैलरी दी जाएगी।

अमेरिकी मीडिया बिजनेस इनसाइडर के अनुसार, ये जॉब को EstateJobs.com पर लिस्ट की गई है, जिसमें इसके के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। जॉब के डिस्क्रिप्शन में इसे हाई प्रोफाइल फैमली ज्वॉइन करने का अच्छा मौका बताया गया है।
इसमें बताया गया है कि चयनित स्टाफ का काम बच्चों की ग्रोथ और डेवलपमेंट में योगदान देना है। इस दौरान नैनी को फैमली एडवेंचर्स में शामिल होने का मौका भी मिलेगा। इस दौरान नैनी को हर हफ्ते ट्रैवल भी करना पड़ सकता है, जिसमें विकली फैमली ट्रैवल, प्राइवेट फ्लाइट ट्रैवल और रेगुलर बेस पर ट्रैवल शामिल है।
डिस्क्रिप्शन के मुताबिक नैनी को विकली रोटेशनल शेड्यूल के हिसाब से काम करना होगा। इस दौरान नैनी को नौकरी के लिए सप्ताह में 84 से 96 घंटे काम करना पड़ सकता है और अगले सप्ताह उसे पूरे सप्ताह के लिए छुट्टी मिलेगी। इस तरह, सालभर में सिर्फ 26 हफ्ते ही काम करना पड़ेगा, जिसकी सैलरी करीब 1 लाख डॉलर होगी।
इस जॉब के लिए अप्लाई करने वाले की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए। इसके अलावा नैनी के पास इससे जुड़ी नौकरी का एक्सपीरियंस भी होना चाहिए। इसके अलावा नैनी को एक नॉन डिसक्लोजर एग्रीमेंट भी साइन करना होगा।
हालांकि, बिजनेस इनसाइडर के अनुसार, विज्ञापन में क्लाइंट का नाम सूचीबद्ध नहीं है, लेकिन कुछ डिटेल से पता चलता है कि ये आवेदन रामास्वामी फैमिली की ओर से दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications