गार्ड से गुस्सा हुआ अमीर शख्स, बैंक से करोड़ों निकालकर बैंक कर्मचारियों से एक एक नोट हाथों से गिनवाए

बैंक से गुस्साए एक अमीर शख्स ने करोड़ों रुपये निकालकर बैंक कर्मचारियों को हाथ से गिनने के लिए कहा।

बीजिंग, अक्टूबर 23: चीन के एक अरबपति शख्स बैंक वालों से नाराज हो गया और उन्हें सजा देने के लिए बेहद अजीबोगरीब तरीका निकाला। चीनी शख्स ने बैंक वालों को सजा देने के लिए जो किया, उसे जानकर आप उसे साइको भी कह सकते हैं। बैंक के गार्ड ने अमीर शख्स को मास्क लगा लेने के लिए क्या कहा, वो आग बबूला हो गया और फिर बैंक से करोड़ों रुपये निकालने लगा।

Recommended Video

    Chinese Billionaire ने बैंक से निकाले करोड़ों रुपये, कर्मचारियों से हाथ से गिनवाए | वनइंडिया हिंदी
    बैंक से निकाले करोड़ों

    बैंक से निकाले करोड़ों

    चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर 'सनवियर' के नाम से मशहूर इस शख्स ने बैंक ऑफ शंघाई की एक शाखा से 5 मिलियन युआन (5.8 करोड़ रुपये) के बैंक नोट निकाल लिए। चीन में ये पैसे अधिकतम है एक दिन में निकालने के लिए। आप चीन में एक दिन में 50 लाख युआन से ज्यादा नहीं निकाल सकते हैं। अरबपति शख्स ने बैंक से पैसा निकालने के बाद बैंक कर्मचारियों से पैसों को हाथ से गिनने का ऑर्डर दे दिया। चीन में नियम है कि अगर पैसे निकालने वाला शख्स बैंक स्टाफ को हाथ से पैसे गिनने के लिए कहता है, तो बैंक स्टाफ को हाथ से पैसे गिनने होंगे। लिहाजा अरबपति शख्स ने बैंक स्टाफों को रीब 5.8 करोड़ रुपये के नोट हाथ से गिनने के लिए कह कहा, जिसके बाद बैंक कर्मचारियों के माथे पर पसीने आ गये।

    हर दिन निकालेगा पैसा

    हर दिन निकालेगा पैसा

    अरबपति शख्स का गुस्सा सिर्फ एक दिन में शांत नहीं हुआ है। बल्कि उसने कहा है कि, वो अब हर दिन बैंक से पैसे निकालेगा और बैंक कर्मचारियों को उन पैसों को गिनना है। अरबपति शख्स का कहना है कि, बैंक के अंदर उसके साथ काफी खराब व्यवहार किया गया है, जिसके बाद वो काफी नाराज है। उसने कहा है कि, बैंक ऑफ शंघाई के कर्चमारी सबसे ज्यादा खराब व्यवहार करते हैं, लिहाजा अब वो बैंक ऑफ शंघाई से अपने सारे रुपये निकाल लेगा और दूसरे बैंक में जमा करेगा। हालांकि, उसने बताया नहीं कि बैंक के अंदर उसके साथ क्या खराब व्यवहार किया गया है। लेकिन, बताया जा रहा है कि, मास्क पहनने को लेकर बैंक के गार्ड ने उसके साथ बदतमीजी से बात की थी।

    अरबपति शख्स ने क्या कहा?

    अरबपति शख्स ने क्या कहा?

    बैंक पर गुस्सा अरबपति शख्स ने कहा कि, "बैंक कर्मचारियों के इस रवैये के कारण मैं केवल सारा पैसा निकाल सकता हूं और दूसरे बैंकों में डाल सकता हूं।" उसने कहा कि, "हो सकता है कि वो पैसे कम हों, हो सकता है कि पैसे देने में गड़बड़ी की गई हो, इसीलिए ये जरूरी है कि बैंक कर्मचारि उसकी आंखों के सामने एक एक रुपया अपनी हाथों से गिने।'' उन्होंने आगे कहा कि, एक ही करेंसी काउंटर से उनकी नकद निकासी तैयार करने में दो बैंक कर्मियों को दो घंटे लग गए। करोड़पति की नोटों को सूटकेस में लोड करने और उन्हें अपनी लग्जरी कार में ले जाने की तस्वीरें वायरल हो गई हैं।

    बैंक ने क्या कहा?

    बैंक ने क्या कहा?

    वहीं, बैंक ने जोर देकर कहा है कि, बैंक की सुरक्षा में लगे गार्ड ने उसे फेस मास्क पहनने के लिए कहा था। इसमें कहा गया है कि किसी भी स्टाफ सदस्य ने ग्राहक सेवा दिशानिर्देशों का उल्लंघन नहीं किया है। बैंक ने कहा, "ग्राहक की (शिकायत का सुझाव) उसे वित्तीय सेवाओं की उच्च उम्मीदें थीं।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+