बिल गेट्स कोरोना संक्रमित, बोले-सौभाग्यशाली हूं कि वैक्सीन की दोनों डोज और बूस्टर लगवाया है

वॉशिंगटन, 11 मई। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स कोरोना संक्रमित हो गए हैं। मंगलवार को उनका कोरोना टेस्ट किया गया, जोकि पॉजिटिव आया है। कोरोना के हल्के लक्षण महसूस होने के बाद बिल गेट्स का कोरोना टेस्ट किया गया था। बिल गेट्स ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा मैं सौभाग्यशाली हूं कि मैंने कोरोना की वैक्सीन और बूस्टर डोज ले ली थी, मैंने कोरोना का टेस्ट कराया है, अब अच्छी मेडिकल सेवा मिल रही है।

Recommended Video

      Bill Gates को हुआ Corona, लगवा चुके थे दोनों Vaccine और Booster Dose | वनइंडिया हिंदी
      bill

      बता दें कि कोरोना काल में बिल गेट्स काफी सक्रिय रहे हैं और वह खुलकर इससे बचाव को लेकर बोलते रहे हैं। गरीब देशों में कोरोना वैक्सीन को पहुंचाने को लेकर बिल गेट्स ने कई बार बयान दिया है। गेट्स फाउंडेशन की ओर से पिछले साल अक्टूबर माह में कहा गया था कि वह कोरोना की दवा का जेनेरिक प्रारूप लाने के लिए 120 मिलियन डॉलर खर्च करेगी।

      बता दें कि बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन दुनिया की सबसे प्रभावशाली प्राइवेट संस्था है, जिसकी कुल संपत्ति 65 बिलियन है। बिल गेट्स ने कुछ समय पहले कहा था कि दुनिया आने वाले समय में सांस संबंधी दिक्कतों का सामना कर सकती है। उन्होंने चिकित्सा और मेडिकल क्षेत्र को बेहतर करने पर जोर दिया। गेट्स ने इस बात पर भी जोर दिया है कि नए टीके विकसित करने की जरूरत है जिससे मेडिकल और चिकित्सा ढांचा बेहतर हो सके।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+