पत्‍नी हिलेरी के लिए मोनिका लेविंस्‍की से सॉरी कहेंगे बिल क्लिंटन

Clinton-hillary
वाशिंगटन। पत्‍नी हिलेरी क्लिंटन के लिए अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति बिल क्लिंटन, मोनिका लेविंस्‍की से माफी मांगने को तैयार हैं। हो सकता है कि क्लिंटन इस हफ्ते एक सार्वजनिक प्रेस कांफ्रेंस कर लेविंस्‍की से माफी मांग लें।

पढ़ें-लेविंस्की-मोनिका स्कैंडल में ब्लू ड्रेस का राज

शिकागो सन टाइम्‍स के हवाले से यह खबर दी गई है। बताया जा रहा है कि लेविंस्‍की वर्ष 2016 में होने वाले अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनावों के दौरान हिलेरी के चुनावी अभियान पर असर डाल सकती है। ऐसे में क्लिंटन की ओर से यह कदम उठाया जा सकता है।

करीब 16 साल बाद मोनिका लेविंस्‍की ने जब लेविंस्‍की-क्लिंटन स्‍कैंडल पर अपनी चुप्‍पी तोड़ी तो पूरी दुनिया ने एक बार फिर से जानने की कोशिश की कि आखिर 15 वर्ष पहले ऐसा क्‍या हुआ था जिसने पूरी दुनिया को हैरान करके रख दिया था।

वैनिटी फेयर मैगजीन में जब मोनिका इस स्‍कैंडल पर खुलकर सामने आईं तो उन्‍होंने लोगों के सामने उस पल का जिक्र हो आया जिसने साफ-सुथरी छवि वाले बिल क्लिंटन के खिलाफ सैलाब तैयार कर दिया था।

पढ़ें-मोनिका लेविंस्की ने कहा क्लिंटन के साथ रिश्ता एक घिनौना सच

मोनिका ने वैनिटी फेयर में छपे इस लेख में कहा है कि उनके और क्लिंटन के बीच जो कुछ भी हुआ वह आपसी रजामंदी से हुआ था लेकिन उन्‍हें आज भी उस बात का खास अफसोस है।

मोनिका की मानें तो अब लोगों को इस बात को भुला देना चाहिए। शिकागो सन टाइम्‍स के मुताबिक बिल क्लिंटन अब लेविंस्‍की के साथ सारी बातों को ठीक करना चाहते हैं और अपने संबंधों की कड़वाहट को भुला देना चाहते हैं।

गौरतलब है कि लेविंस्‍की-क्लिंटन संबंधों के उजागर होने के बाद व्‍हाइट हाउस को काफी शर्मसार होना पड़ा था। लेविंस्‍की ने वैनिटी फेयर मैगजीन में दावा किया है कि बिल क्लिंटन के पास एक ताकतवर ओहदा था और इस वजह से उन्‍हें ही बलि का बकरा बनाया गया।

लेविंस्‍की की मानें तो उनके दिल में बिल क्लिंटन के लिए कोई भी बुरी भावना नहीं है ल‍ेकिन वह अपना पक्ष रखना चाहती थी। हिलेरी क्लिंटन जब वर्ष 2008 में राष्‍ट्रपति चुनावों के लिए प्रचार कर रही थीं तो उस समय लेविंस्‍की ने चुप रहना ही बेहतर समझा था। उन्‍हें उस समय प्रचार के लिए कई बार अप्रोच किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+