पांच वर्ष बाद मेलबर्न में खुलेगा ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा दुर्गा मंदिर
मेलबर्न। पिछले पांच वर्षों से ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में जिस दुर्गा मंदिर का निर्माण हो रहा था, वह आखिरकार पूरा हो गया है। इसे सोमवार यानी 30 नवंबर को यहां बसे भारतीयों के लिए खोल दिया जाएगा।

यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा हिंदु मंदिर होगा। इस मंदिर के खुलने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीयों की एक ख्वाहिश भी पूरी हो जाएगी।
विक्टोरिया प्रांत की राजधानी मेलबर्न के पास रॉकबैंक में मंदिर में धार्मिक प्रवचन और भजन के अलावा दशहरा जैसे हिंदू त्योहार आयोजित होंगे।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक भारत में जन्में ऑस्ट्रेलियाई बाशिंदों की संख्या 2004 के 1,32,800 से बढ़कर 2014 में 3,97,200 हो गई है, जो तिगुनी वृद्धि है।
हिंदू धर्म ऑस्ट्रेलिया में तेजी से बढ़ते धर्मों में शामिल है। यह मंदिर रोज खुलेगा और हर रविवार को यहां पर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 24 नवंबर से शुरू हुआ था और 30 नवंबर को मंदिर खुलने के साथ ही इन कार्यक्रमों का समापन हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications