अविश्वास प्रस्ताव से पहले ही इमरान खान ने खोया बहुमत, अहम साथी ने मिलाया विपक्ष से हाथ
इस्लामाबाद, 30 मार्च। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अविश्वसास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले बड़ा झटका लगा है। इमरान खान को बड़ा झटका देते हुए गठबंधन में उनके अहय सहयोगी मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान ने अपना समर्थन वापस ले लिया है। MQM ने विपक्षी दल पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया है। पीपीपी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एकजुट विपक्ष और एमक्यूएम के बीच समझौता हुआ है। राबता ने वादा किया है कि एमक्यूएम और पीपीपी मौजूदा सरकार को सत्ता से बाहर करेगा। इसके बाद हम इसकी जानकारी मीडिया के साथ साझा करेंगे।
Recommended Video

गौर करने वाली बात है कि पीटीआई सरकार ने संसद के निचले सदन में में बहुमत खो दिया है। जिस तरह से देर रात इमरान खान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से पहले राजनीतिक घटनाक्रम में बदलाव देखने को मिला है उसके बाद इमरान खान की सरकार का सत्ता से बाहर जाना तय हो गया है। एकजुट विपक्ष के पास अब सदन में 177 का आंकड़ा है। एमक्यूएम के समर्थन वापसी के बाद अब इमरान खान सरकार के पास 164 सदस्यों का ही समर्थन बचा है, जोकि बहुमत के आंकड़े से काफी दूर है। बता दें कि इमरान खान सरकार के खिलाफ विपक्ष को 172 सदस्यों की दरकार है जबकि उसके पास अब इससे अधिक सदस्य हैं।
वहीं इमरान खान ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग विदेशी फंडिंग की मदद से उनकी सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं। इमरान खान सरकार में मंत्री असर उमर ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री चीफ जस्टिस ऑफ पाकिस्तान को इस बाबत पत्र दिखाने को तैयार हैं जिससे उनके दावे की पुष्टि होती है। अविश्वास प्रस्ताव से पहले इमरान खान ने एक विशाल रैली की थी, इस दौरान उन्होंने कहा था कि विदेशी पैसे से पाकिस्तान की सरकार को गिराने की कोशिश हो रही है। हमारे लोगों का इस्तेमाल किया जा रहा है। कुछ लोग हमारे खिलाफ पैसे का इस्तेमाल कर रहे हैं। हमे पता है कि कहां से ये कोशिश हो रही है, कहां से हमपर दबाव डाला जा रहा है। हमे लिखकर धमकी दी गई है, लेकिन हम राष्ट्र हित से कोई समझौता नहीं करेंगे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications