गाजा के अल शिफा अस्पताल पर हमले के बाद बाइडेन का U-Turn! इजराइल का अगला कदम क्या होगा?

Israel-Hamas War: गाजा पट्टी के अल शिफा अस्पताल में इजराइली सैनिकों के घुसने और हमास आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू करने के बाद ऐसे संकेत मिल रहे हैं, कि बाइडेन प्रशासन ने यूटर्न ले लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है, कि उनका मानना है कि गाजा पट्टी में बंधकों को छुड़ाने के लिए हमास के साथ समझौता होगा, लेकिन उन्होंने कुछ खास पेशकश नहीं की।

हालांकि, हमास ने बाइडेन पर गाजा शहर के अल-शिफा अस्पताल में इजरायली स्ट्राइक का समर्थन करने का आरोप लगाया है और कहा है, कि उनका प्रशासन इजरायल के साथ निर्दोष नागरिकों की हत्या में शामिल है। इससे बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने की डील और मुश्किल हो सकती है।

Al-Shifa hospital

क्या अमेरिका ने बदला इरादा?

अल शिफा अस्पताल में इजराइल के सैनिक दाखिल हो चुके हैं और इजराइली डिफेंस फोर्स ने दावा किया है, कि अस्पताल के अंदर हमास के आतंकियों ने भारी मात्रा में हथियार छिपाकर रखे हुए हैं और वो लोगों को अपन ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे है।

इसी को लेकर जो बाइडेन ने कहा, कि "मैं हर दिन इसमें शामिल लोगों से बात कर रहा हूं। मेरा मानना है कि यह होने वाला है (इजराइल-हमास में समझौता) लेकिन मैं विस्तार में नहीं जाना चाहता।"

बाइडेन के बयान का यह मतलब निकाला जा रहा है, कि उन्होंने इजराइल को हमास से बातचीत करने के लिए और किसी समझौते तक पहुंचने के लिए कहा है, लेकिन इजराइल पहले भी किसी भी बातचीच से इनकार कर चुका है। एक दिन पहले भी इजराइली रक्षा मंत्री ने कहा, कि हमास का समूल नाश ही इजराइल का लक्ष्य है और उससे पहले इजराइली सेना नहीं रूकेगी।

पहले हमास ने इजराइल को शहरी लड़ाई शुरू होने से पहले धमकी दी थी, कि गाजा पट्टी में इजराइली सैनिकों की कब्र खोद दी जाएगी, लेकिन अब एक हफ्ते होने वाले हैं, लेकिन हमास के आतंकी इजराइली सैनिकों को नुकसान नहीं पहुंचा पाए हैं, जबकि उनकी कई किलोमीटर की सूरंग को ध्वस्त किया जा चुका है।

हालांकि, हमास ने कहा है, कि अमेरिका ने अस्पताल पर हमला करके इजरायली सेना को "नरसंहार" करने के लिए हरी झंडी दे दी है। हमास, अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी की टिप्पणियों का जिक्र कर रहा था, जिन्होंने संवाददाताओं से कहा था, कि अल-शिफा अस्पताल का उपयोग हमास और इस्लामिक जिहाद के लोगों द्वारा "कमांड और कंट्रोल नोड" संचालित करने के लिए किया जाता है।

उन्होंने कहा, कि "हमारे पास जानकारी है, कि हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद गाजा पट्टी में कुछ अस्पतालों का उपयोग कर रहे हैं, जिसमें अल-शिफा और उनके नीचे बनाए गये सुरंगों का उपयोग छिपने और अपने सैन्य अभियानों का समर्थन करने और बंधकों को रखने के लिए किया जाता है।"

किर्बी ने संवाददाताओं से कहा, "हमारे पास ऐसी जानकारी है, जो पुष्टि करती है कि हमास उस विशेष अस्पताल का उपयोग कमांड और कंट्रोल नोड और संभवतः उपकरण, हथियारों के भंडारण के लिए कर रहा है... यह एक युद्ध अपराध है।"

हमास ने एक बयान में कहा, "हम अल-शिफा चिकित्सा परिसर पर हमले के लिए राष्ट्रपति बाइडेन को पूरी तरह से जिम्मेदार मानते हैं।"

हमास ने कहा, कि "व्हाइट हाउस और पेंटागन द्वारा कब्जे के झूठे दावे को अपनाने से कि प्रतिरोध अल-शिफा चिकित्सा परिसर का उपयोग सैन्य उद्देश्यों के लिए कर रहा है, उन्होंने कब्जे को नागरिकों के खिलाफ और ज्यादा नरसंहार करने के लिए हरी झंडी दे दी है।"

गाजा के सबसे बड़े अल शिफा अस्पताल में स्ट्राइक, बंधकों की रिहाई को जटिल बना सकती है, क्योंकि हमास को लगता है, कि अस्पताल की सुरक्षा के लिए इजरायल से अनुरोध करने के बाद अमेरिका ने अल शिफा पर छापे में इजरायल का समर्थन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+