कोरोना के 4 डोज लेने के बाद भी पॉजिटिव हुए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि
वाशिंगटन, 21 जुलाईः अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं। व्हाइट हाउस ने बयान जारी करते हुए कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन कोरोना के हल्के लक्षणों का अनुभव कर रहे थे। इसके बाद उनका कोरोना परीक्षण किया गया था जो कि पॉजिटिव आया है। जानकारी के मुताबिक 79 वर्षीय जो बाइडेन ने बीमारी के लिए फाइजर इंक के पैक्सलोविड एंटीवायरल टैबलेट लेना शुरू कर दिया है।
प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन व्हाइट आज सुबह फोन पर व्हाइट हाउस के कर्मचारियों के संपर्क में रहे हैं। अब वो क्वारंटाइन में रहेंगे और अपनी नियोजित बैठकों में फोन और ज़ूम के माध्यम से भाग लेंगे। इससे पहले जो बाइडेन ने कोरोना वैक्सीन के लांच होने के बाद ही तय समय पर दोनों वैक्सीन लिए थे। इसके बाद उन्होंने दो बूस्टर डोज भी लिया था। बाइडेन से पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे।
जापान में भी कोराना के माले बढ़े
इस बीच जापान में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना महामारी के फैलने के बाद पहली बार यहां जापान में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 30 हजार को पार कर गई है। न्यूज एजेंसी रायटर्स के अनुसार टोक्यो में 31,878 नए कोरोना मामलों ने फरवरी के अपने पिछले उच्च स्तर को पीछे छोड़ दिया है। आज गुरुवार को जापान में 186,229 नए कोरोना मामले सामने आए हैं जो कि एक रिकॉर्ड है।
प्रधानमंत्री ने की अपील
जापान में कुछ गंभीर मामलों और मौतों के बावजूद, अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अस्पताल में बढ़ती संख्या से दबाव महसूस करने लगे हैं। मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाज़ु मात्सुनो ने एक नियमित समाचार सम्मेलन में कहा, 'हमें उच्चतम सतर्कता के साथ चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच के मुद्दे सहित संक्रमण की स्थिति पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है।' कोरोना की सातवीं लहर का सामना करने वाले देश जापान के के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने इससे पहले देश की जनता से महामारी को लेकर अधिक से अधिक एहतियात बरतने का आग्रह किया था।













Click it and Unblock the Notifications