Joe Biden के शपथ लेते समय बैकग्राउंड से आई छोटे बच्चे के रोने की आवाज, यूजर्स ने पूछा- 'किसका बच्चा है'

नई दिल्ली। Biden Harris Inauguration: जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बन गए हैं, बुधवार को कैपिटल हिल में उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ ली। इसके साथ ही भारतीय मूल की कमला हैरिस (Kamala Harris) ने अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने के साथ ही इतिहास रच दिया। कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने की धूम सिर्फ अमेरिका ही नहीं बल्कि भारत में भी देखने को मिली। इस बीच कैपिटल हिल में ऐतिहासिक समारोह के दौरान एक बच्चा सोशल मीडिया (social media) पर चर्चा का केंद्र बन गया है।

शपथ ग्रहण के दौरान आई बच्चे के रोने की आवाज

शपथ ग्रहण के दौरान आई बच्चे के रोने की आवाज

दरअसल, जो बाइडेन (Joe Biden) और कमला हैरिस के शपथ ग्रहण के दौरान एक बच्चे के रोने की आवाज ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बच्चे के रोने की आवाज जो बाइडेन के शपथ लेने से ठीक पहले आती है। हालांकि कार्यक्रम के दौरान बच्चे की आवाज पर कोई ज्यादा ध्यान नहीं देता और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति जो बाइडेन को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाते हैं।

जो बाइडेन बने 46वें राष्ट्रपति

जो बाइडेन बने 46वें राष्ट्रपति

शपथ ग्रहण करने के साथ ही जो बाइडेन तो अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बन गए लेकिन, सोशल मीडिया कहां मानने वाला था। जो बाइडेन को छोड़ सोशल मीडिया उस बच्चे की खोज करने में जुट गया, जिसकी रोने की आवाज आई थी। कई यूजर्स ने बच्चे को लेकर सवाल कर रहे हैं, कुछ ने तो इस घटना पर मीम ही बना डाला।

बाइडेन के शपथ लेने से पहले आई आवाज

बाइडेन के शपथ लेने से पहले आई आवाज

अगर आपने भी जो बाइडेन की शपथ ग्रहण का वीडियो देखा है तो जरूर आपने भी बच्चे के रोने की आवाज को नोटिस किया होगा। वीडियो में देखने से पता चलता है कि शपथ के लिए जो बाइडेन के मंच पर जाने से ठीक पहले लाल ड्रेस में एक महिला छोटे बच्चे को गोद में लिए मेहमानों के बीच आती है, हालांकि वह महिला कौन है इस बात की तो जानकारी नहीं है लेकिन उसके आने के बाद से ही बच्चे के रोने की भी आवाज आने लगती है।

'बच्चा या बच्ची की बात सुनी जाएगी'

'बच्चा या बच्ची की बात सुनी जाएगी'

ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि मंच से जिस बेबी गर्ल या ब्वॉय के रोने की आवाज आई वह उसी महिला का बच्चा था। अब सोशल मीडिया पर बच्चे को लेकर कई ट्वीट पोस्ट हो रहे हैं। ट्विटर यूजर स्मिता प्रकाश ने भी मजाकिया अंदाज में ट्वीट करते हुए लिखा, 'बैकग्राउड में ये किसका बच्चा रो रहा है, बच्चा या बच्ची बात सुनी जाएगी।' स्मिता प्रकाश के पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति बनते ही बाइडेन को चीन ने दिया झटका, अमेरिका के 28 अधिकारियों पर प्रतिबंध, माइक पॉम्पियो भी शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+