'इंसाफ का गर्भपात', बाइडेन ने बेटे हंटर बाइडेन को दिया क्षमादान तो भड़के डोनाल्ड ट्रंप, J-6 बंधक मुद्दा उठाया

Donald Trump on Joe Biden: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (स्थानीय समय) को निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा अपने बेटे हंटर बाइडेन को क्षमादान दिए जाने पर सवाल उठाया है। हंटर बाइडेन को अवैध बंदूक रखने और टैक्स चोरी के मामलों में दोषी ठहराया गया था।

जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है, कि राष्ट्रपति बाइडेन ने 'इंसाफ का गर्भपात' किया है।

Donald Trump on Joe Biden

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "क्या जो (बाइडेन) द्वारा हंटर को दी गई माफी में J-6 बंधक शामिल हैं, जिन्हें अब कई सालों से जेल में रखा गया है? यह न्याय का हनन और गर्भपात है।"

J-6 बंधक मुद्दा क्या है? (What Is 'J6 Hostages'?)

"जे6 बंधक" शब्द का मतलब उन लोगों से है, जिन्हें 6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद) दंगों में शामिल होने के कारण जेल में बंद किया गया था। ट्रंप और उनके समर्थकों ने उन्हें "बंधक" करार देते हुए दावा किया है, कि वे शांतिपूर्ण और देशभक्तिपूर्ण तरीके से काम कर रहे थे।

यह अनुमान लगाया गया है, कि जनवरी में राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद ट्रंप उन सभी कैदियों को माफी जारी करेंगे, जिन्हें 6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल की घेराबंदी में उनकी भूमिका के लिए सलाखों के पीछे रखा गया था, जब वे 2020 में जो बाइडेन के खिलाफ राष्ट्रपति पद की रेस हार गए थे।

बाइडेन ने बेटे को दिया क्षमादान

व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति के रूप में अपने अंतिम हफ्तों में जो बाइडेन ने रविवार को अपने बेटे हंटर को बंदूक अपराध और टैक्स चोरी के लिए माफ कर दिया है। उन्होंने दावा किया, कि हंटर को इस मामले में इसलिए दोषी ठहराया गया क्योंकि वह उनका बेटा था।

उन्होंने लिखा, कि "आज, मैंने अपने बेटे हंटर के लिए माफी पर हस्ताक्षर किए।" बाइडेन ने रविवार रात को एक बयान में कहा, कि "यह एक पूर्ण और बिना शर्त माफी है।"

वहीं, डोनाल्ड ट्रंप जब राष्ट्रपति पद का कार्यभार ग्रहण कर लेंगे, तो उनके पास इस आधिकारिक क्षमादान को रद्द करने का अधिकार नहीं होगा।

हंटर को इस साल की शुरुआत में फेडरल बंदूक और टैक्स चोरी के आरोपों में दोषी ठहराया गया था। वह जल्द ही कैलिफोर्निया के डेलॉन में पेश होने वाले थे, जहां उन्हें संभवतः लंबी जेल की सजा का सामना करना पड़ सकता था।

जो बाइडेन ने अपने बेटे को माफी देकर अपने ही पुराने बयान से जोरदार पलटी मारी है। उन्होंने कहा था, कि वो ना तो अपने बेटे को माफ करेंगे और ना ही सजा को कम करेंगे। उन्होंने यह बयान सार्वजनिक रूप से और बार-बार दिया था।

बाइडेन ने कहा था, कि "उन्होंने हमेशा कहा है कि वह कार्यालय में अपने पहले दिन से ही न्याय विभाग के फैसले लेने में कभी हस्तक्षेप नहीं करेंगे।" बेटे को माफी देने के बाद उन्होंने कहा, "...और मैंने अपना वचन तब भी निभाया जब मैंने देखा कि मेरे बेटे पर चुनिंदा और अनुचित तरीके से मुकदमा चलाया जा रहा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+