अफगानिस्तान से सेना वापसी का जिम्मेदार कौन? बाइडेन प्रशासन की रिपोर्ट में दोषी ठहराए जाने पर भड़के ट्रम्प
अमेरिकी में जो बाइडेन प्रशासन ने अफगानिस्तान से अपने सैनिकों की वापसी का बचाव किया और इस वापसी के लिए पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को दोषी ठहराया है। बाइडेन प्रशासन ने कहा कि यह फैसला काफी विवशता में लिया गया।

File Image
अमेरिका में बाइडेन प्रशासन ने अफगानिस्तान से सैनिकों के वापसी के फैसले का बचाव किया है। इसके लिए उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को जिम्मेदार ठहराया है। बाइडेन प्रशासन की तरफ से जारी की गई 12 पेज एक रिपोर्ट में
प्रशासन तरफ से जारी की गई एक 12 पेज की रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार ने अफगानिस्तान से सेना वापसी को लेकर जो फैसले लिए उसके पीछे मजबूरी थी। इसमें ये बताया गया है कि 2021 में किन परिस्थितियों में अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना को बाहर निकाला गया।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अफगानिस्तान से आनन-फानन में अमेरिकी सेना को वापस बुलाने के लिए मजबूर होना पड़ा था। 2020 में ट्रम्प सरकार और तालिबान में हुए समझौते के चलते उनके हाथ बंधे हुए थे। इस रिपोर्ट को कई कांग्रेस कमेटियों को भी भेजा गया है।
बाइडेन सरकार के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने अराजकता के लिए अफगानिस्तान में पहले से चल रहे ट्रम्प प्रशासन के कमजोर ऑपरेशन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जब बाइडेन ने 20 जनवरी, 2021 को पदभार संभाला, उस समय तालिबान सबसे मजबूत सैन्य स्थिति में थे। ये देश के लगभग आधे हिस्से को नियंत्रित कर रहे थे।
किर्बी ने बताया कि डोनाल्ड ट्रम्प और तालिबान के बीच 2020 में कतर में एक समझौता हुआ था। इसके मुताबिक ट्रम्प ने अफगानिस्तान में जंग खत्म करने और अमेरिकी फौज की वापसी पर सहमति जताई थी। इस दौरान हजारों तालिबानी कैदियों की रिहाई को भी मंजूरी दी गई थी।
जॉन किर्बी ने कहा कि 2021 में अफगानिस्तान में सिर्फ 2500 सैनिक ही बचे थे, जो कि 2001 के बाद का सबसे कम आंकड़ा है। राष्ट्रपति बाइडेन पर मई 2021 तक अफगानिस्तान से सभी अमेरिकी बलों की वापसी का दबाव था, नहीं तो तालिबान हमले शुरू कर देता।
व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा समन्वयक जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के पास च्वाइस थी कि या तो अमेरिकी बलों को वापस ले लिया जाए या तालिबान के साथ लड़ाई फिर से शुरू कर दी जाए। हमने वापसी को चुना। हमें अपने इस फैसले पर 'गर्व' है।
रिपोर्ट सामने आने के बाद ट्रम्प ने सरकार पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस में बैठे बेवकूफों ने गलत जानकारी फैलाने का नया गेम शुरू किया है, जिसका नाम है 'ब्लेम ट्रम्प'। अफगानिस्तान में अमेरिका की असफलता के लिए और कोई नहीं, सिर्फ बाइडेन जिम्मेदार हैं।
आपको बता दें कि फगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद बाइडेन सरकार की दुनियाभर में भारी भजीहत हुई थी। कई देशों ने अमेरिका द्वारा अफगानियों को अकेला छोड़ने और वहां अमेरिकी हथियार छोड़कर भागने पर नाराजगी जताई थी।












Click it and Unblock the Notifications