हांगकांग में भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को मिली मान्यता, ड्रैगन का आग-बबूला होना तय!
हांगकांग ने भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोविड-19 वैक्सीन, कोवैक्सीन को मान्यता दे दी है।
हांगकांग, नवंबर 10: डब्ल्यूएचओ से मान्यता मिलने के बाद हांगकांग ने भी भारत के स्वदेशी कोरोना वायरस वैक्सीन कोवैक्सीन को मान्यता दे दी है। हांगकांग सरकार के सूत्रों ने कहा है कि, भारत में बनाए गये कोरोना वायरस वैक्सीन, कोवैक्सीन को हांगकांग में मान्यता मिल गई है। हालांकि, हांगकांग द्वारा कोवैक्सीन को मान्यता दिया जाना आश्चर्यजनक बताया जा रहा है।

हांगकांग में कोवैक्सीन को मान्यता
दरअसल, हांगकांग सरकार की तरफ से मान्यताप्राप्त वैक्सीन को लेकर एक लिस्ट जारी की गई है, जिसमें भारत बायोटेक द्वारा निर्मित और भारत में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल की गई वैक्सीन कोवैक्सीन का नाम भी लिस्ट में शामिल है और एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, हांगकांग के सरकारी सूत्रों ने कहा है कि, सरकार द्वारा कोवैक्सीन को मान्यता दे दी गई है। लिस्ट में मान्यता प्राप्त वैक्सीन में सबसे ऊपर एस्ट्राजेनेका द्वारा निर्मित कोविड-19 वैक्सीन और दो चायनीज वैक्सीन के अलावा भारत में निर्मित कोरोना वायरस वैक्सीन कोवैक्सीन का भी नाम है। हालांकि, भारतीय वैक्सीन को हांगकांग में मान्यता मिलने के बाद सवाल ये उठ रहे हैं, कि क्या चीन की सहमति के बाद भारतीय वैक्सीन को मान्यता दी गई है, या बगैर शी जिनपिंग से पूछे हांगकांग की सरकार ने ये फैसला लिया है। अगर हांगकांग सरकार ने बिना शी जिनपिंग की इजाजत के ये फैसला लिया है, तो फिर चीन का आग बबूला होना तय माना जा रहा है।

डब्ल्यूएचओ से मान्यता
आपको बता दें कि, भारत बायोटेक द्वारा विकसित कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए इसी महीने की शुरूआत में हरी झंडी मिली है। इस बीच भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को बताया कि, कोरोना वायरस के खिलाफ डब्ल्यूएचओ ने अब तक आपातकालीन उपयोग सूची (ईयूएल) में दुनियाभर के आठ टीकों को शामिल किया है जिनमें से दो भारतीय वैक्सीन कोवैक्सिन और कोविशील्ड हैं। इसके अलावा 96 ने भी इन दोनों वैक्सीनों को मान्यता दी है।

96 देशों से मान्यता
आपको बता दें कि अब तक जिन 96 देशों ने भारतीय टीकों को मान्यता दी है, उनमें संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, जर्मनी, बेल्जियम, आयरलैंड, नीदरलैंड, स्पेन, बांग्लादेश, रूस, कुवैत, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, मालदीव और ब्राजील शामिल हैं। मंडाविया ने आगे कहा कि देश में अब तक घातक वायरस के खिलाफ टीकों की 109 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा, 'हर घर दस्तक' के तहत स्वास्थ्यकर्मी सभी घरों में जाकर टीकाकरण अभियान चला रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications