इजरायल: बेंजामिन नेतन्याहू पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, लेफ्ट और मीडिया पर बोला हमला
यरुशलम। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने वामपंथी विरोधियों और देश के मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा है की ये लोग जांचकर्ताओं पर दबाव डाल कर मुझे किसी भी कीमत पर दंडित करने की कोशिश में लगे हुए है। नेतान्याहू पर इजरायली मीडिया और लेफ्ट पार्टी भ्रष्टाचार आरोप लगा रही है।

आपको बता दें कि नेतन्याहू (67) पर इजराइली पुलिस दो मामलों को लेकर जांच कर उनसे पूछताछ कर रही है।
'केस 1000' के अनुसार, बेंजामिन नेतन्याहू और उनके परिवार ने दो बिजनेसमैन से गिफ्ट की सौदेबाजी की है। वहीं, 'केस 2000' में नेतन्याहू की एक न्यूज प्रकाशक के साथ बातचीत से संबंधित है।
इस मामले को लेकर पुलिस ने नेतन्याहू की पत्नी सारा से भी पूछताछ की है, जिनपर सरकारी फंड्स के दुरुपयोग का आरोप लगा है।
बेंजामिन नेतन्याहू राइट विंग की एक पार्टी को संबोधित करते हुए कहा कि उनके खिलाफ "मीडिया और लेफ्ट, जो कुछ भी कर रहा है, वह अंतहीन घोटालों, अनगिनत रिपोर्ट और अंतहीन हेडलाइन्स के लिए कर रहा है और ऐसा करने से शायद उन्हें कुछ मिल जाए''।
इजराइली मीडिया का आरोप है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके परिवार वालों ने दो बिजनेसमैन से लगातार गिफ्ट लिए हैं, जिसमें सिगार और शैंपेन भी शामिल है। वहीं, दूसरे केस में नेतन्याहू पर आरोप है कि उन्होंने अपनी बेहतर कवरेज के लिए इजराइल के एक बहुत बड़े न्यूजपेपर से बातचीत की है। हालांकि नेतन्याहू ने सारे आरोपों को खारिज किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications