Belarus Foreign Minister व्लादिमीर मेकी का 64 साल की आयु में निधन, इसी महीने आए थे भारत

Belarus Foreign Minister व्लादिमीर मेकी का 64 साल की आयु में निधन हो गया। Belarus Foreign Minister Vladimir Makei demise

Belarus Foreign Minister व्लादिमीर मेकी का 64 साल की आयु में निधन हो गया। बेलारूस के विदेश मंत्री व्लादिमीर मेकी के निधन पर विदेश मंत्रालय ने ट्विटर पर लिखा, "बेलारूस गणराज्य के विदेश मंत्री व्लादिमीर मेकी का निधन हो गया। विदेश मंत्री की 'अचानक' हुई मौत के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं मिली है।

belarus

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक सीएनएन ने राष्ट्रपति की वेबसाइट पर प्रकाशित बयान के हवाले से बताया कि बेलारूस के राष्ट्रपति ने शनिवार को विदेश मंत्री मेकी के निधन पर शोक व्यक्त किया। मेकी का जन्म 1958 में बेलारूस के ग्रोड्नो क्षेत्र में हुआ था।

belarus

बता दें कि बेलारूस के विदेश मंत्री व्लादिमीर मेकी ने कुछ ही दिनों पहले नई दिल्ली का दौरा किया था। नवंबर की शुरुआत में भारत दौरे पर आए बेलारूस के विदेश मंत्री ने डॉ एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों, यूक्रेन संघर्ष और बहुपक्षीय सहयोग सहित कई मुद्दों पर चर्चा की थी। यह भी दिलचस्प है कि बेलारूस उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जो कथित तौर पर यूक्रेन संघर्ष के बीच रूसी सेना का समर्थन कर रहा है।

विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर उनके आधिकारिक बायो के अनुसार व्लादिमीर मेकी ने 1980 में मिन्स्क स्टेट पेडागोगिकल इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन लैंग्वेजेस और 1993 में ऑस्ट्रिया के विदेश मामलों के मंत्रालय की डिप्लोमैटिक अकादमी से स्नातक किया था।

belarus

जर्मन और अंग्रेजी भाषा पर शानदार पकड़ रखने वाले व्लादिमीर मेकी ने 2012 से बेलारूस गणराज्य के विदेश मामलों के मंत्री का पद संभाला था। असाधारण राजदूत (Ambassador Extraordinary) और पूर्णाधिकारी (Plenipotentiary) जैसे राजनयिक का पद संभाल चुके मेकी बेलारूस गणराज्य के विदेश मंत्री बनने से पहले, वह 2000-2008 तक बेलारूस गणराज्य के राष्ट्रपति के सहायक भी रहे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, 2008-2012 तक, मेकी बेलारूस गणराज्य के राष्ट्रपति के प्रशासनिक प्रमुख भी रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+