डोनाल्ड ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाने वाली पॉर्न स्टार ने लॉन्च किया ऑनलाइन सेक्स स्टोर

डोनाल्ड ट्रंप पर ड्रेक ने आरोप लगाया कि वह उसके साथ रात बिताने की एवज में 10000 डॉलर (करीब 6.6 लाख) का ऑफर दे रहे थे। ड्रेक ने डोनाल्ड के साथ अपनी एक तस्वीर भी जारी की है।

वाशिंगटन। लगातार कई महिलाओं की ओर से यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर एक पॉर्न स्टार ने भी गंभीर आरोप लगाया है। पॉर्न स्टार जेसिका ड्रेक 11वीं महिला हैं जिसने ट्रंप पर गलत व्यवहार का आरोप लगाया है। दिलचस्प बात ये है कि ट्रंप पर आरोप लगाने से ठीक एक दिन पहले ड्रेक ने ऑनलाइन सेक्स स्टोर लॉन्च किया था।

Jessica Drake

डेली मेल के मुताबिक, जेसिका ड्रेक ने 12 पार्ट में सेक्स से जुड़ी इंस्ट्रक्शनल सीरीज का प्रोडक्शन और डायरेक्शन किया है। ड्रेक ने अपनी वेबसाइट पर तमाम टूल भी सेल के लिए लगा रखे हैं। यह साइट शुक्रवार को लॉन्च हुई थी।

ट्रंप के साथ जारी की तस्वीर
42 वर्षीय पॉर्न स्टार ने अपना करियर एक क्लब में डांसर के तौर पर शुरू किया था। डोनाल्ड ट्रंप पर ड्रेक ने आरोप लगाया कि वह उसके साथ रात बिताने की एवज में 10000 डॉलर (करीब 6.6 लाख) का ऑफर दे रहे थे। ड्रेक ने डोनाल्ड के साथ अपनी एक तस्वीर भी जारी की है।

ट्रंप ने कहा- मैं नहीं जानता
पॉर्न स्टार की ओर से आरोप लगाए जाने के कुछ ही घंटों बाद ट्रंप के प्रवक्ता ने कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं और जो तस्वीर मीडिया में पेश की जा रही है वह ट्रंप के तमाम समर्थकों की तरह ही ली गई एक तस्वीर है। वहीं, ट्रंप ने कहा कि वह इस महिला को जानते भी नही हैं और न ही जानना चाहते हैं।

Jessica Drake

10 साल पहले किया था ये काम
ड्रेक ने कहा कि करीब 10 साल पहले वह जब एक कंपनी के प्रोजेक्ट से लेक ताहोए गई थी, वहीं, एक सुबह ट्रंप ने उसके कमरे में एंट्री मारी और उसके साथ फ्लर्ट किया। यही नहीं ट्रंप ने उसे गोल्फ कोर्स में वॉक पर चलने के लिए भी कहा। ड्रेक ने आरोप लगाया, 'मैं उसके साथ उसके कमरे में गई तो उसने मुझे जकड़ लिया और जबरदस्ती किस करने लगा।'

अब तक 228 वीडियो में दिख चुकी है ड्रेक
साल 2000 में अडल्ट फिल्म में पहली बार नजर आने वाली ड्रेक करीब 228 अडल्ट वीडियो में दिख चुकी हैं। उसने कहा कि ट्रंप जैसे व्यक्ति का व्यवहार बिल्कुल सही नहीं है, खासकर जब वह राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार हो।

क्लिंटन पर लगाया आरोप
वहीं, डोनाल्ड ट्रंप के प्रवक्ता ने इस घटनाक्रम को हिलेरी क्लिंटन की राजनीतिक चाल करार दिया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने ऐसा कोई काम नहीं किया न ही वह इस महिला को जानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+