आत्मघाती हमलों और बम धमाकों ने जहरीली की काबुल की हवा, वायु प्रदुषण जानलेवा स्तर पर
काबुल। अभी तक आतंकवाद और तालिबान के हमलों की मार झेलने वाला अफगानिस्तान अब खतरनाक वायु प्रदुषण की मार झेल रहा है। राजधानी काबुल में इस वर्ष कम बारिश और बर्फबारी की वजह से वायु प्रदुषण एक खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा यहां पर तेजी से बढ़ती जनसंख्या, गाड़ियों में इजाफ और साथ ही डीजल से चलने वाले जनरेटरों की बढ़ती मांग ने इस समस्या को और बढ़ा दिया है। काबुल की हवा में लगातार जहर घुल रहा है ओर सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। काबुल में आत्मघाती हमलों और बम धमाके वायु प्रदुषण की सबसे बड़ी वजह हैं। यहां पर वायु प्रदुषण अब आतंकवाद की ही तरह खतरनाक हो गया है। यह भी पढ़ें-मेरे ब्वॉयफ्रेंड से भी ज्यादा हॉट हो गई है धरती

काबुल में छाया स्मॉग
पिछले कुछ हफ्तों से काबुल के आसमान में स्मॉग की गहरी चादर बिछी हुई है। इसके साथ ही लोग ठंड से बचने के लिए कोयला, लकड़ी, कार टायरों और यहां तक कचरे को भी जलाने से परहेज नहीं कर रहे हैं। प्रदुषण शाम को अपने चरम पर होता है और तड़के जब तापमान जीरो से कम हो जाता है, उस समय सांस लेने में काफी दिक्कत होती है। हवा में जहरीले कण जैसे सल्फेट और ब्लैक कार्बन घुल गए हैं। यहां पर रहने वाले लोग अब सांस में तकलीफ की शिकायतें कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि काबुल में पिछले कुछ दिनों में सांस के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
70 से 80 प्रतिशत सांस के मरीज
काबुल स्थित इंदिरा गांधी चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल के आईसीयू में तैनात डॉक्टर अकबर इकबाल कहते हैं कि पहले के वर्षों में 30 से 40 प्रतिशत मरीज ऐसे होते थे जिन्हें सांस की बीमारी होती थी। लेकिन इस वर्ष यह आंकड़ा बढ़कर 70 से 80 प्रतिशत पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि इसकी दो अहम वजहें हैं ठंड और प्रदुषण। काबुल में इस सीजन में बारिश और बर्फबारी होती है लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ है। नेशनल एनवॉयरमेंटल प्रोटेक्शन एजेंसी (नेपा) के पूर्व अधिकारी ने इस वर्ष की सर्दियों को जानलेवा करार दिया है।

बच्चों को हो सकती हैं मानसिक बीमारियां
नेपा के स्पोक्सपर्सन रहे अब्दुल हैदी जेहमेन ने बताया है कि इस प्रदुषण की वजह से बच्चों में मानसिक बीमारियां हो सकती हैं और गर्भवती स्त्रियों को गर्भपात तक का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा यह प्रदुषण कई तरह के कैंसर की भी बन सकता है। हाल ही में काबुल को दुनिया के उन पांच शहरों की लिस्ट में रखा गया है जहां पर वायु प्रदुषण सबसे ज्यादा है। यहां पर एयर क्वालिटी इंडेक्स जो अक्सर 300 से ऊपर रहता था, इस समय उसके 600 तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। 100 से ऊपर का आंकड़ा हमेशा ही स्वास्थ्य के लिए खतरनाक माना जाता है।

कैंसर जैसी कई बीमारियों के आसार
डब्ल्यूएचओ का कहना है कि लंबे समय तक वायु प्रदुषण की यही स्थिति रहने पर स्ट्रोक, हार्ट डिजीज, फेफड़ों का कैंसर और सांस की कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। यहां पर अथॉरिटीज अब लोगों को जागरुक करने के लिए मीडिया का सहारा ले रही हैं। लोगों से मास्क पहनने की अपील की जा रही है अथॉरिटीज की मानें तो एक ऐसा देश जहां पर असाक्षरता का स्तर सबसे ज्यादा है और जहां पर स्वास्थ्य सेवाएं सीमित हैं, वहां पर लोगों को सही जानकारी देना सबसे जरूरी है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications